CM Shivraj बैठक के दौरान अधिकारियों पर हुए सख्त, दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार पर इंदौर ADM पवन जैन को हटाया
भोपाल में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों को लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने बैठक के दौरान इंदौर के एडीएम पवन जैन को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
MP News : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने निवास में वीसी के माध्यम से कानून व्यवस्था के संबंध में आपात बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री अधिकारियों को लेकर सख्त नजर आए। उन्होंने बैठक के दौरान इंदौर के एडीएम पवन जैन को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए। दरअसल मंगलवार को जनसुनवाई में एक दिव्यांग सहयोग के लिए अधिकारी के पास पहुंचा था लेकिन अधिकारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया इतना ही नहीं वहां मौजूद गार्ड्स ने दिव्यांग को थप्पड़ तक जड़ दिए। इसकी खबर मीडिया में प्रकाशित होने आज बैठक में सीएम ने एडीएम पवन जैन को तुरंत हटा दिया। बता दे पवन जैन अभी डेढ़ साल पहले ही आईएएस बने हैं इसके पहले बैतूल में आदिवासी जमीन घोटाले में सस्पेंड भी हो चुके हैं। बैठक में सीएम शिवराज ने इंदौर, भोपाल, बैतूल और गुना में हुई घटनाओं के संबंध में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आखिरकार दिव्यांगों क्यों अपमानित किया था एडीएम पवन जैन
पीड़ित दिव्यांग कृष्णा उर्फ सोनू पाठक की गलती इतनी थी कि वह अपने दादाजी के मकान को अपने नाम कर आना चाहता था इसके लिए कई बार कलेक्टर कार्यालय और नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट चुका था। मंगलवार को एक बार फिर जनसुनवाई में आया किसी तरह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जनसुनवाई के सभागार तक पहुंचा, लेकिन वहां पर सिपाही हो और कर्मचारियों ने सभागार में जाने से उसे रोक दिया। पहले तो कर्मचारी उसके लिए व्हीलचेयर नहीं लाए लेकिन बाद में इंतजाम किया और अंदर ले गए वे त्रस्त हो चुके थे दिव्यांग को चलने के साथ ही बोलने में भी समस्या थी अपर कलेक्टर पवन जैन के सामने पूछ कर उन्होंने टेबल पर जोर से फाइल और अपना मोबाइल फोन पटका इससे मोबाइल का कवर खुल गया और बैटरी निकल कर नीचे गिर गई मोबाइल का कवर अपर कलेक्टर के चेहरे पर जाकर टकराया। इसकी वजह से कलेक्टर पवन जैन नाराज होकर दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार करने लगे और उनके गार्ड्स ने दिव्यांग व्यक्ति को दो बार थप्पड़ जड़ दिए। थप्पड़ इतनी जोर का था कि पाठक कुर्सी से नीचे गिर गए उनकी फाइल के दस्तावेज बिखर गए बाद में पीड़ित पाठक को जनसुनवाई कष्ट से बाहर कर दिया गया। इसी वजह से बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पवन जैन के खिलाफ निर्देश देते हुए उन्हें वल्लभ भवन तलब कर दिया।

पवन जैन ने दी सफाई
दिव्यांग अपनी समस्याएं लेकर आए थे लेकिन मैं पागलों की तरह व्यवहार करने लगे हैं मोबाइल फेंक कर मार दिया मैंने उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं किया डाटा जरूर था जनसुनवाई में आने वालों को अपनी बात शांत और शालीन होकर रखना चाहिए ना कि उत्तेजित होकर अधिकारियों के साथ ही दूर व्यवहार करना चाहिए।

वाइफ स्वैपिंग के मामले में जी सीएम ने कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए
कोहेफिजा इलाके की एक महिला ने अपने पति पर ₹50 लाख दहेज नहीं देने पर वाइफ स्वैपिंग कराने को लेकर एफ आई आर दर्ज कराई थी। इसको लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बता दे इस मामले का आरोपी बीकानेर के एक होटल में काम करता है। नव विवाहिता ने आरोपी पति पर मारपीट के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप भी लगाया था

डॉ अनिल प्रकाश जोशी के साथ किया पौधारोपण
सीएम ने भोपाल पहुंचे डॉ अनिल प्रकाश जोशी के साथ पौधारोपण किया। सीएम ने कहा कि उनके प्रयासों को मैं प्रणाम करता हूं। एक संतुलित जीवन के लिए और भविष्य में आने वाली पीढ़ियों हेतु सुरक्षित धरती छोड़ने के लिए भौतिक और आध्यात्मिक, प्रगति और प्रकृति इन दोनों में समन्वय की आवश्यकता है। जोशी जी उसी अलख को जगाने निकले हैं।
सीएम ने कहा कि महाकाल लोक अद्भुत बना है, जो लोगों को प्रेरणा दे रहा है। लेकिन अभी उसमें विस्तार होना है। कल हमने कई चीजें प्रारंभ की हैं, नई रूपरेखा भी देखी है। अब श्री महाकाल लोक, श्री महाकाल महालोक के रूप में परिवर्तित हो रहा है। महाकाल महाराज की कृपा से यह अद्भुत तो है ही, अलौकिक भी है।
ये भी पढ़ें : Bhopal Nagar Nigam : मंत्री, विधायकों ने सफाई कर्मियों के थाली में रखकर धोए पैर,...












Click it and Unblock the Notifications