MP News: मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, ऐसे आवेदन कर उठाएं सरकार की योजना का लाभ
MP News: मध्य प्रदेश सरकार युवाओं के लिए उद्यम क्रांति योजना चला रही है। सरकार की इस योजना के तहत प्रदेश के 45 वर्ष से कम आयु के युवाओं को नए उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक लोन प्रदान किया जाता है।
क्या है उद्यम क्रांति योजना
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के सभी पात्र युवा उठा सकते हैं। इसके तहत एक लाख से 50 लख रुपए तक का लोन प्रदान किया जाएगा। सेवा सर्विस को शुरू करने के लिए एक लाख से 25 लख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से लोन पर 3% ब्याज पर सब्सिडी भी दी जाएगी। इस योजना का मध्य प्रदेश के मूल निवासी और आठवीं पास आवेदक लाभ उठा सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक की सालाना आय 12 लख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में 18 से लेकर 45 वर्ष के बीच के आवेदक आवेदन करने के लिए पात्र हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में केवल नए उद्यम स्थापित करने के लिए ही ऋण प्रदान किया जाएगा।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
इसमें आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल पासपोर्ट, साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आदि दस्तावेज की जरूरत होगी। योजना में आवेदन करने के लिए आपको मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आवेदन करें के विकल्प को चुनना होगा। इसके बाद नए पेज में आपको क्रिएट न्यू प्रोफाइल का ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। इसमें सभी जानकारी को दर्ज करके आपको प्रोफाइल बना लेना है। इसके बाद आपको एप्लीकेंट लॉगिन करना होगा। यह मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ भर के कंटिन्यू पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद सभी दस्तावेजों को दर्ज करके सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर सबमिट कर देना है। इस तरह अपना रजिस्ट्रेशन करा कर आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications