MP News: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोले CM यादव, कहा-'जहां राम के चरण पड़े उन्हें तीर्थ स्थल बनाएंगे'
MP News: मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी में जुटी है। सीएम यादव की सरकार एमपी में 22 जनवरी को खास बनाना चाहती है।
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सीएम यादव ने कहा कि इस दिन राज्य के सभी मंदिरों में दिवाली जैसी सजावट की जाएगी। उन्होंने जबलपुर में बुधवार को 409 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देते हुए उनका भूमि पूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि हम सभी भाग्यशाली है कि सतना, चित्रकूट और रीवा का क्षेत्र फिर से 17 लाख साल पहले वह भगवान राम का कल हमारी आंखों के सामने दृश्यमान होने जा रहा है। अयोध्या में अपने गर्भगृह में 22 जनवरी को पीएम मोदी की मौजूदगी में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर को मध्य प्रदेश सरकार भूलने वाली नहीं है।
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि हमें मालूम है कि भगवान राम ने अपने वनवास का सबसे लंबा समय चित्रकूट की धरती पर काटा था। इसलिए हमारी कैबिनेट ने फैसला किया है कि हमारे राज्य में भगवान राम के चरण जहां पड़े हैं। उन्हें तीर्थ स्थल बनाया जाएगा।
उन्होंने भाजपा नेताओं से आग्रह करते हुए कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि 22 जनवरी को जो जहां रहेंगे। वह उस स्थान पर भगवान राम का स्मरण करते हुए दीपावली मनाएंगे। मध्य प्रदेश में 22 जनवरी को दीपावली मनाई जाएगी। पूरे प्रदेश के मंदिरों को सरकार पुष्प और रोशनी से सजाएगी। हर घर में उत्सव जैसा माहौल होगा। आगामी लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से सरकार बनानी है। अबकी बार 400 पार का लक्ष्य है।
इस अवसर पर सीएम यादव ने कहा कि नमामि नर्मदे परियोजना के तहत जबलपुर के ग्वारीघाट और तिलवाराघाट सहित 17 घाटों को अयोध्या और हरिद्वार की तर्ज पर बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications