MP News: सीएम यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से की मुलाकात, जानिए किन विषयों पर हुई चर्चा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की है। सीएम यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'भोपाल पधारे लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री ओम बिड़ला जी से आज शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश की प्रगति के साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।'
दो दिवसीय दौरे पर भोपाल आए बिड़ला
जानकारी के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल आए हैं। भोपाल में ओम बिड़ला नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करेंगे। यह संबोधन कार्यक्रम विधानसभा के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। उनके संबोधन के मुख्य विषय संसदीय शिष्टाचार और सही आचरण है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को संसदीय नियमों, परंपराओं और सदन के सत्र संचालन की गतिविधियों के बारे में जानकारी देना है।













Click it and Unblock the Notifications