MP News: कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन में सीएम यादव, पुलिस आला अधिकारियों ने किया थानों का निरीक्षण
MP News: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। सीएम यादव विभिन्न विभागों की लगातार समीक्षा बैठकर कर रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर भी सख्त नजर आ रहे हैं। सीएम यादव ने पुलिस अधिकारी को कई तरह के निर्देश दिए थे। उनके आदेश पर बुधवार की पूरी रात डीजीपी से लेकर एसपी तक थानों के चक्कर काटते रहे। बुधवार की रात 12 बजे से गुरुवार की सुबह 5 बजे तक सीनियर पुलिस अधिकारियों ने प्रदेश के 125 थानों का औचक निरीक्षण किया। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने भोपाल के अलग-अलग थानों का निरीक्षण किया है।
सीएम यादव के आदेश के बाद बुधवार और गुरुवार के बीच की रात डीजीपी से लेकर एसपी तक मध्य प्रदेश के थानों का निरीक्षण करते नजर आए। पुलिस के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पूरी रात दौड़ते रहे। डीजीपी रात 1 बजे औबेदुल्लागंज, 2:30 बजे बिलखिरिया और सुबह चार बजे टीटी नगर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। टीटी नगर थाने में डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की अधिकारियों की बैठक भी ली।

निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने थाना परिसर की गहनता से जांच की है। साथ ही बड़ी संख्या में खड़े वाहनों को देखकर विधिसम्मत निराकरण के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने थानों में लॉकअप, महिला सुरक्षा डेस्क और सीसीटीएनएस कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही मालखाने में अनावश्यक रूप से पड़े सामान की निराकरण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीजीपी ने वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर समन और वारंटो की तामीली की समीक्षा की। साथ ही तामीली में सुधार लाने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications