MP News: सीएम यादव ने सहभोज में सांसदों से प्रदेश के विकास पर की चर्चा, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को प्रदेश के सांसदों से रात्रिभोज पर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। मध्यप्रदेश भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी राजनीतिक दलों के लगभग 30 सांसद शामिल हुए।
कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सांसदों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ, शाल, शिवलिंग और अन्य उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।












Click it and Unblock the Notifications