MP News: सीएम शिवराज सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा-'कांग्रेस मां, बहन, बेटी की इज्जत करना नहीं जानती'

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंगलवार को नीमच जिले के झांतला में भाजपा प्रत्याशी ओपी सकलेचा के समर्थन में जनसभा कर आमजन से आशीर्वाद माँगा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि शिवराज का शीश तो बहन और बेटियों के सामने सदैव झुकता रहा है और सदैव झुका रहेगा। लेकिन कांग्रेस के लोग मां, बहन और बेटी का सम्मान करना नहीं जानते हैं। हमारा संकल्प है कि हम मध्य प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

कांग्रेस के लोग मां, बहन, बेटी का सम्मान करना नहीं जानते

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग मां, बहन, बेटी का सम्मान करना नहीं जानते हैं। किसान का सम्मान करना नहीं जानते हैं। क्या कभी कमलनाथ किसी खेत में उतरे हैं। एक पांव देश में एक पांव विदेश में। उन्होंने कहा कि सत्ता के सिंहासन पर बैठकर सत्ता का सुख नहीं भोगना। आप लोगों की जिंदगी बदलना है। हम सरकार नहीं चलते हम परिवार चलते हैं। हर गरीब को पक्का मकान बनाने का पैसा दिया जाएगा।

shivraj

ठेले पर सिंघाड़े बेचने वाली बच्ची को देख भावुक हुए सीएम शिवराज

मंदसौर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा को प्रणाम करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने एक बच्ची को हाथ ठेले पर सिंघाड़े बेचते देखा तो मुख्यमंत्री भावुक हो गए। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह उसे बच्ची को अपने साथ मंच तक ले गए। सीएम शिवराज सिंह ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि 'पूरी कोशिश करने के बाद भी कुछ छूट जाता है, इसलिए हमेशा यही चाहा कि ऐसी योजनाएँ बनाऊँ कि समाज के आखरी व्यक्ति तक उसका फायदा पहुँचे। आज जब मैं मंदसौर में सरदार वल्‍लभभाई पटेल जी की प्रतिमा को प्रणाम करके नीचे उतरा तो मैंने देखा कि मेरी एक बेटी हाथ ठेला पर सिंघाड़े बेच रही है। तब मेरे मन में एक ही संकल्‍प पैदा हुआ कि मेरी यह बेटी अब सिंघाड़े नहीं बेचेगी, बल्कि पढ़-लिखकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनायेगी। मामा का स्नेह और आशीर्वाद अपनी हर बिटिया के साथ है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+