Bhopal News: आधी रात को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे MP के नए सीएम मोहन यादव, शिवराज भी साथ दिखाई दिए

MP CM News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को मिली बंपर जीत के बाद लगातार भाजपा संगठन ने नए चेहरों को कमान सौंप कर सभी को चौंका दिया। मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान में भी पार्टी ने चौंकाने वाला नाम सामने दिया है।

संगठन और सत्ता को परस्पर चलाने का अनुभव रखने वाले भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान लगातार नए सीएम के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा आज देर रात मोहन यादव ने आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के चार इमली स्थित आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा भी की।

MP new CM Mohan Yadav arrived to meet BJP state president at midnight Shivraj was also seen with him

मध्य प्रदेश में पार्टी ने मोहन यादव के रूप में नया सीएम प्रदेश को दिया। अब जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएम मोहन यादव लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, मोहन यादव के सामने सरकार चलाने को लेकर कई चुनौतियां सामने खड़ी हुई है, जो शपथ लेते ही उनके सामने आ जाएगी।

इस दौरान वीडी शर्मा ने नए सीएम का स्वागत सम्मान भी किया। सीएम यादव के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी नजर आए इसके अलावा भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र से दबंग विधायक रामेश्वर शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि यह पूरा गुट अखिल विद्यार्थी परिषद का है।

MP new CM Mohan Yadav arrived to meet BJP state president at midnight Shivraj was also seen with him

प्रदेश में अब संगठन से लेकर सरकार तक में अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का बोलबाला दिखाई दे रहा है। बता दे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी काफी लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और उच्च स्तर की राजनीति की। वीडी शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने संगठन में विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी। जिसमें भोपाल की जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी काफी लंबे समय से वीडी शर्मा से जुड़े हुए हैं। बता दे मोहन यादव की राजनीति की शुरुआत अखिल विद्यार्थी परिषद से हुई है और उन्होंने काफी लंबे समय तक विद्यार्थी परिषद की सेवा की। इसी के चलते उनके वीडी शर्मा से काफी निकट संबंध रहे। यही वजह हो सकती है कि पार्टी हाई कमान ने चौंकाने वाला नाम देते हुए मोहन शर्मा को सीएम बनाया है।

बाता दें कि निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+