Bhopal News: सागर विवाद में मंत्रियों, विधायकों ने साधी चुप्पी, मंत्रिमंडल में फेरबदल की कवायद

राजधानी भोपाल में दिल्ली से अचानक विशेष प्लान से भोपाल पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल। सीएम निवास पर देर रात महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

mp Ministers, MLAs keep silence in Sagar dispute, cabinet reshuffle exercise Narendra Singh Tomar

MP KI News: बुंदेलखंड के सागर जिले में मंत्री और विधायकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही। मंत्री और विधायकों के बीच तालमेल में कमी सामने आने के बाद मंत्री गोपाल भार्गव के अलावा सागर जिले के बाकी मंत्री व विधायकों ने भी चुप्पी साध ली है। मंत्री भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, विधायक प्रदीप लारिया, शैलेंद्र जैन समेत सभी नेता इस मामले में कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।

उधर इसी को लेकर बुधवार रात दिल्ली से भोपाल आए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बीच चर्चा होने की सूचना है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में मौजूदा हालातों और डैमेज कंट्रोल पर चर्चा हुई। इसके बाद तोमर व विजयवर्गीय दिल्ली लौट गए। तोमर पहले राजभवन भी गए थे। जहां राजपाल को बेटी की शादी का न्योता दिया। इन नेताओं की मुलाकात के बाद शिवराज मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा भी हो रही है पर माना जा रहा है कि जो भी होगा फिर सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष के केंद्रीय नेतृत्व से सीधी चर्चा के बाद होगा।

मंत्री राजपूत के बेटे की सोशल मीडिया विवाद में एंट्री

इस मामले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश राजपूत ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि अच्छा है हम खुरई में नहीं है। नहीं तो बात करने में जेल चले जाते क्यों भाई साधु जी...। इस पोस्ट के बाद अब इस मामले में नया ट्विस्ट सामने आ गया है।

बता दे कल इस मामले में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव (Gopal Bhargava) ने इस्तीफे के सवाल पर कहा था कि हम संघर्ष की कोख से पैदा हुए हैं, इस्तीफे की कोई बात ही नहीं है। भार्गव ने कहा कि हम इस्तीफे लेने वाले हैं, देने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल है इसलिए इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता। जब उस दौर में संघर्ष में पीछे नहीं हटे तो अब क्यों हटेंगे ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+