मध्य प्रदेश मंत्री प्रेम सिंह पटेल के बोले-'कोरोना से मौतें कोई नहीं रोक सकता, सबको सुरक्षा रखनी होगी'
भोपाल। मध्य प्रदेश मे कोरोना वायरस की दूसरी लहर से कहर बरप रहा है। एक ही दिन में दस-दस हजार लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में कोरोना मरीजों को ना बेड नसीब हो रहे हैं और ना ऑक्सीजन के सिलेंडर।

Recommended Video
Coronavirus MP: Shivraj Singh Chauhan के मंत्री का कोरोना मौतों पर विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी
इस बीच मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने कोविड-19 से हो रही मौतों पर टिप्पणी की है। मंत्री पटेल ने कहा कि कोरोना के कारण होने वाली मौतों को कोई नहीं रोक सकता।
कोरोना के खात्मा के लिए हम सबको मिलकर सुरक्षा उपायों को अपनाना होगा। रोजाना बड़ी संख्या में लोग कोरोना के कारण मौत के मुंह में समा रहे हैं। इसलिए हमें कोरोना को गंभीरता से लेने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications