उत्तराखंड CM के फटी जींस के बयान को एमपी के मंत्री कमल पटेल का समर्थन, यह बात कही

भोपाल। उत्तराखंंड के नए नवेले सीएम ​तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले विवादित बयान का मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने समर्थन किया है। एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि जिस तरह से हम अपने बच्चों को फटे कपड़े नहीं पहनाते हैं उसी तरह किसी को ऐसा कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम ऐसा कपड़ा नहीं पहनेंगे तो लोग गलत नजर से नहीं देखेंगे।

MP Minister Kamal Patels support to the statement of torn jeans of Uttarakhand CM, said this

Recommended Video

    Tirath Singh के Ripped Jeans वाले बयान पर Priyanka Gandhi का तंज | फटी जींस | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में माता-बहनों का सम्मान किया जाता है। उनकी रक्षा, सम्मान हम सभी की ज़िम्मेदारी है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों को फटे कपड़े नहीं पहनाते, इसी तरह किसी को नहीं पहनाने चाहिए। जिससे कोई गलत नज़र से नहीं देखे।

    उल्लेखनीय उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा था कि वे जब जयपुर की हवाई यात्रा कर रहे थे तब प्लेन में उनके बगल में एक बहन जी बैठी थीं। उन्होंने जब उनकी तरफ देखा तो नीचे गमबूट थे। जब और ऊपर देखा तो घुटने फटे थे। हाथ देखे तो कई कड़े थे। उनके साथ में दो बच्चे भी थे। उन्होंने कहा कि मैंने पूछा तो महिला ने बताया कि वो एनजीओ चलाती हैं। मैंने कहा कि समाज के बीच में घुटने फटे दिखते हैं, बच्चे साथ में हैं, क्या संस्कार हैं ये?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+