MP Ladli Behna Yojana में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन, ऐसे देखे अंतिम सूची

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में मध्य प्रदेश में 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा बहनों ने पंजीयन कराया। अंतिम सूची पंचायत वार्ड कार्यालयों में चस्पा होगी।

madhya pradesh

MP Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की गरीब मध्यम परिवार की महिलाओं के के लिये लागू की लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक एक करोड़ 25 लाख 23 हजार 437 बहनें योजना में अपना पंजीयन कराया।

अब तक प्राप्त आवेदनों की अंतिम सूची 1 मई को सभी ग्राम पंचायत और वार्ड कार्यालयों में चस्पा की जायेगी। ख़ास बात यह रही है कि सीएम् ने हर फोरम पर इस योजना का जिक्र किया। योजना की जानकारी लक्षित समूह तक पहुँचाने के प्रति पूरी तरह से गंभीर और संवेदनशील रहे।

सीएम ने एक भी ऐसा अवसर नहीं छोड़ा, जहां पर योजना का उल्लेख न किया हो। राजधानी भोपाल से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में वे जहां जहां गए बहनों को योजना का उद्देश्य बताने से नहीं चूके। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न अंचलों में महिला महासम्मेलन कर बहनों को योजना की जानकारी दी।

cm mp

सजगता और संवेदनशील सोच से उपजी लाड़ली बहना योजना में अब तक भोपाल जिले में 3 लाख 8 हजार 56, नर्मदापुरम जिले में 2 लाख 5 हजार 304, इंदौर जिले में 4 लाख 39 हजार 384, जबलपुर जिले में 3 लाख 81 हजार 72, सागर जिले में 4 लाख 13 हजार 515, महिलाओं ने पंजीयन कराया है।

अंतिम सूची पर15 मई तक ऑनलाइन की जा सकेंगी आपत्ति दर्ज
अंतिम सूची में उल्लेखित महिलाओं की पात्रता संबंधी आपत्तियां 1 मई से 15 मई तक योजना के पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज की जा सकेंगी। आपत्ति करने के लिये योजना के पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर 'आपत्ति दर्ज होगी। लिंक पर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप आपत्तिकर्ता को अपना पंजीयन कर नाम और मोबाइल नंबर भरना होगा।

इसके बाद'आपत्ति करें' बटन पर क्लिक कर जिस भी क्षेत्र की जिस विशेष महिला की पात्रता एवं अनंतिम चयन को लेकर आपत्ति है उसके नाम पर क्लिक कर आपत्ति दर्ज कराना होगी। आपत्तिकर्ता द्वारा किसी भी महिला की पात्रता संबंधी आपत्ति करते समय आपत्ति के संबंध में आवश्यक दस्तावेज होना आवश्यक है। आपत्तिकर्ता पोर्टल पर दर्ज आपत्ति की पावती भी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में दर्ज आपत्तियों पर योजना गठित आपत्ति निराकरण समिति 16 मई से 30 मई तक जाँच कर निराकरण किया जायेगा। पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा के बाद निराकरण की स्थिति का विवरण देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+