MP Kisan news : खाद व्यवस्था को लेकर सीएम शिवराज ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस पर खाद व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि विभाग खाद वितरण की ऐसी व्यवस्था करे कि कहीं खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को लाइ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस पर खाद व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि विभाग खाद वितरण की ऐसी व्यवस्था करे कि कहीं खाद प्राप्त करने के लिए किसानों को लाइन न लगाना पड़े। उपलब्धता के बाद यह सुनिश्चित करें कि वितरण की व्यवस्था भी सही रहे। भारत सरकार से निरंतर आवंटन प्राप्त हो रहा है। खाद और उर्वरक की कोई कमी नहीं है। वितरण का असंतुलन नहीं होना चाहिए। यह जानकारी भी किसान तक पहुंचे। खाद वितरण के सुचारू प्रबंध मैदान में दिखना चहिए। कंट्रोल रूम के माध्यम से निगाह रखते हुए प्रतिदिन की जानकारी सामने लाई जाए।

सीएम शिवराज ने कहा कि व्यवस्था में दोषी सिद्ध लोगों को जेल भेजने की कारईवाई हो। प्रदेश में 262 अतिरिक्त काउँटर प्रारंभ किए गए हैं। तकनीक का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाएं। समय पर वितरण के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को आंकड़ों सहित वास्तविक स्थिति की जानकारी जिला स्तर पर दी जाए। इसके लिए कलेक्टर्स आवश्यक व्यवस्थाएं करें।
बैठक में मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल ने बताया गया कि भारत सरकार द्वारा नवम्बर-2022 के लिए यूरिया का आवंटन सात लाख मे.टन एवं डीएपी का आवंटन 1.94 लाख में.टन दिया गया है। कुल 90 केंद्रों से उर्वरक का विक्रय प्रारंभ है, शेष विक्रय केंद्र अगले दो दिन में 7 नवम्बर तक प्रारंभ हो जाएंगे। मध्यप्रदेश में अभी यूरिया का स्टॉक 2. 23 लाख मे. टन, डीएपी का स्टॉक 1.52 लाख मे.टन एवं एनपीके का स्टॉक 1.14 लाख मे. टन है। विपणन संघ ने नवम्बर माह के लिए 175 यूरिया के रेक और 78 रेक डीएपी की मांग की, जिसमें 23 यूरिया की रेक ओर 15 डीएपी के रेक मिल चुके हैं। विपणन संघ के 240 डबल लॉक केंद्रों से नगद वितरण प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने बताया कि भीड़ वाले डबल केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र स्वीकृत किए गए हैं। जहां से अभी तक 68 हजार मे. टन यूरिया और 61 हजार मे. टन डीएपी वितरित जा चुका है। दिसम्बर में उर्वरक की व्यवस्था के लिए भी प्रयास अभी से किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications