MP में पत्रकार की हत्या, पहचान छुपाने के लिए महाराष्ट्र में जलाया
भोपाल। इन दिनों अपराधियों के निशाने पर पत्रकार आ चुके हैं। एक के बाद एक पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। उनकी हत्या की जा रही है। सच्चाई सामने लाने के बदले उन्हें मौत मिल रही है तो वहीं पुलिस और प्रसासन चुप्पी साधे हुए हैं।

खनन माफिया के खिलाफ मुहिम चलाने वाले मध्य प्रदेश के पत्रकार संदीप कोठारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनकी हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उनकी लाश को महाराष्ट्र ले जाकर जला दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक संदीप को पहले बालाघाट से किडनैप किया गया और फिर गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी गई। बाद में हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए संदीप की लाश को महाराष्ट्र के वर्धा ले जाकर उसे जला दिया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम संदीप बालाघाट के कटंगी क्षेत्र में अपने एक दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में आए तीन लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। पुलिस ने इस मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications