फिर फिसली MP के मंत्री की जुबान, जानिए किस मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को बताया हाथी, घोड़ा और गधा छाप

उमरिया, 2 अक्टूबर। मध्य प्रदेश के वन मंत्री की जुबां अक्सर फिसलती रहती है। इस बार फिर उनकी जुबां फिसली और पूर्व प्रधानमंत्रियों पर टिप्पणी की है। इसके पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं। इसके अलावा मंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि 1 महीने के भीतर आवेदकों की समस्या को दूर न कर पाने वाले अधिकारियों को भोपाल से खाली गाड़ी बुला कर वापस भेजने की चेतावनी दी है।

मंत्री विजय शाह विवादित बयान

मंत्री का विवादित बयान

मंत्री विजय शाह का 1 विवादित बयान उस दौरान सामने आया है जब वे शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में शिरकत करने के लिए उमारिया पंहुचे थे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के बारे में भाषण दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री विजय शाह ने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष गुजर चुके हैं। लेकिन पहली बार गरीबों की सुध लेने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, इसके पहले हाथी, घोड़ा, और गधा छाप प्रधानमंत्री रहे लेकिन गरीबो की किसी ने सुध नहीं ली। उनके इस बयान का वीडियो भी अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अधिकारियों को दी चेतावनी

इस दौरान मंत्री विजय शाह ने अधिकारियों- कर्मचारियों को चेतावनी भी दी, चेतावनी देते हुए बोले राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से लोगों को रूबरू कराते हुए प्रशासन को जनता को हर योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए, मंत्री ने शिविर में मौजूद सभी प्रशासनिक अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आज के शिविर में प्राप्त आवेदन की समीक्षा करने वे 1 महीने बाद वह खुद इसी गांव में पहुंचेंगे और जनता की समस्यायों को पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों को भोपाल से वाहन बुलाकर उसमें बैठाकर वापस भोपाल ले जाएंगे। मंत्री ने कहा कि यहां काम नहीं करने वाले अधिकारियों को इस जिले में नहीं रहने देंगे।

मंत्री विजय शाह आगे बोले मध्य प्रदेश सरकार की मंशा है कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत 1 महीने के भीतर गरीब जनता को समस्यायों से निजात मिले और राज्य एवं केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ उन्हें मिले इस दिशा में तेजी से काम होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+