भोपाल में बनेगा मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर सिक्स लेन एलीवेटेड फ्लाईओवर, भविष्य में मेट्रो भी चलाई जाएगी
Bhopal double decker six lane: भोपाल में मध्य प्रदेश के पहले डबल डेकर सिक्स लेन एलीवेटेड फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का आज टेंडर जारी किया जाएगा। केंद्रीय सड़क अधोसंरचना निधि अंतर्गत भोपाल शहर में भोपाल इंदौर मार्ग पर संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ में सीवेज पंप हाउस लाऊ खेड़ी से नगर निगम विसर्जन घाट तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा।
बताया जा रहा है डबल डेकर सिक्स लेन एलीवेट फ्लाईओवर के लिए 306 करोड़ 40 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है। फ्लाईओवर की 2900 मीटर लंबाई और 26 मीटर चौड़ाई होगी। बता देगी बैरागढ़ शहर का व्यावसायिक क्षेत्र है। इस कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति रहती है। ये इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों के लिए प्राथमिकता का मार्ग है।

भोपाल इंदौर कॉरिडोर पर कई बड़े व्यावसायिक प्रोजेक्ट आ रहे है। फ्लाईओवर बन जाने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। बुधवार को फ्लाईओवर निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे और 2 माह बाद कार्य शुरू की कर दिया जाएगा।
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार राजधानी सहित प्रदेश के अनेक जिलों को स्मार्ट बनाने में लगी हुई है। इसी क्रम में यह फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाएगा। बैरागढ़ क्षेत्र में इस फ्लाईओवर के बनने से ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी।
बता दे बैरागढ़ में बनाए जाने वाले सिक्स लेन फ्लाईओवर के नीचे का मार्ग बैरागढ़ की यातायात के लिए उपयोग में लिया जाएगा। प्रथम तल पर सिक्स लेन बनेगा इसमें तीन लेना आने व तीन लेन जाने के लिए उपयोग किए जाएंगे। सीहोर और इंदौर से आने वाले वाहन सीधे प्रथम तल के मार्ग से बिना किसी ट्राफिक के आवागमन कर सकेंगे।
मेट्रो के लिए बनाए जाएंगे पिलर
सिक्स लेन फ्लाईओवर के ऊपर पिलर बनाए जाएंगे इनका उपयोग भविष्य में मेट्रो के लिए किया जा सकेगा। यानी भविष्य में अगर मेट्रो सीहोर के लिए चलाई जाती है, तो इन पिलर को ऊंचा करके मेट्रो के लिए मार्ग बनाया जा सकेगा। मेट्रो के लिए 3.20 मीटर चौड़ा सेंट्रल वर्ज बनाया जाएगा।
गौरतलब है कि योजना पिछले साल बनी थी विधायक रामेश्वर शर्मा ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को ब्रिज बनाने के लिए पत्र लिखा था पिछले साल से सड़क परिवहन मंत्रालय ने भी स्वीकृति दे दी थी पहले इस ब्रिज को संत हिरदाराम की कुटिया से थोड़ा आगे से सीवेज पंप हाउस से शुरू किया जाना था।
इस प्रोजेक्ट के चलते बीआरटीएस हटाने की मांग
भोपाल में एलिवेटेड ब्रिज बनाने के साथ ही जर्जर हो चुके बीआरटीएस कॉरिडोर को हटाने की मांग भी शुरू हो गई है। दरअसल, लालघाटी से सीहोर नाके तक बीआरटीएस लेन हटाने की कई सालों से मांग की जा रही है। विधायक शर्मा के अनुसार मेन रोड पर पार्किंग विकसित की जाएगी। बिना किसी तोड़फोड़ के काम होगा। ब्रिज की चौड़ाई करीब 33 मीटर रहेगी यह काम लोक निर्माण की सेतु शाखा करेगी। बता दे बैरागढ़ में व्यवसाय करने वाले भी लंबे समय से बीआरटीएस लेन हटाने की मांग करते आ रहे। यह मांग भी पूरी हो जाएगी। लेन हटते ही मेन रोड पर पार्किंग की जगह भी निकलेगी। नए पार्किंग स्थल विकसित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications