उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार, चतुर्थ श्रेणी को देवी प्रसाद शर्मा सम्मान
एमपी के सभी शासकीय कार्यालय में 1 अप्रैल 2022 से 25 मार्च 2023 के बीच कार्यालय में किए गए कार्य, कार्यों के नवाचारों के लिए प्रदेश के कर्मचारियों को देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश में सरकार चुनाव से पहले प्रदेश के सरकारी कार्यालय में उत्कृष्ट काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को देवी प्रसाद शर्मा पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय में 1 अप्रैल 2022 से 25 मार्च 2023 के बीच कार्यालय में किए गए कार्य, कार्यों के नवाचारों के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
पुरस्कार राज्य स्तरीय होगा। इसमें चयनित उत्कृष्ट कर्मचारियों को ₹1 लाख का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए समस्त इच्छुक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, जिला स्तर, संभाग स्तर, विभागाध्यक्ष स्तर और शासन मंत्रालय स्तर पर इसके लिए आवेदन पत्र दे सकेंगे। इसके लिए 12 जून तक कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे। कर्मचारियों को अपना नाम, पदनाम, कार्यालय और विभाग का नाम पता, वर्तमान पदस्थापना, सेवा में नियुक्ति की दिनांक, उत्तम कार्य का विवरण देना होगा। प्रत्येक विभाग का कार्यालय प्रमुख कर्मचारी के उत्तम कार्य के ब्यौरे पर अपनी अनुशंसा करेगा। साथ ही यह भी बताएगा कि क्या आवेदक के विरुद्ध किसी प्रकार की विभागीय जांच, दंड, गंभीर कदाचरण या गंभीर शिकायतों प्रचलित नहीं है।
प्रेरणा स्तोत्र बनेंगे यह पुरस्कार
बता दे शासकीय कर्मचारी जिनके उत्कृष्ट कार्य का चयन किया जाएगा उनके कार्यों को अन्य कर्मचारियों के साथ शेयर किया जाएगा। ताकि अन्य कर्मचारी भी उसके कामों से प्रेरित हो और बेहतर काम कर सके। बता दे शासकीय कर्मचारी जिनके उत्कृष्ट कार्य का चयन किया जाएगा उनके कार्यों को अन्य कर्मचारियों के साथ शेयर किया जाएगा। ताकि अन्य कर्मचारी भी उसके कामों से प्रेरित हो और बेहतर काम कर सके। इस पुरस्कार को साल 2017 से मध्यप्रदेश में प्रारंभ किया गया था। इस पुरस्कार के लिए कर्मचारी का चयन उसके कार्य के प्रति निष्ठा, समय की पाबंदी, उपस्थिति, लग्न शीलता और उत्कृष्टा के आधार पर कमेटी द्वारा किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications