MP Election: चुनाव नतीजे से पहले ही कांग्रेस अलर्ट, क्या कर्नाटक में तैयार है विधायकों के लिए रिसोर्ट?
MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर तैयार या जारी है. वहीं मतगणना को लेकर कांग्रेस भी तैयार नजर आ रही है, जहां हाई कमान की ओर से कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह के दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उधर, चुनावी सर्वे और अलग-अलग तरह के फीडबैक मिलने के बाद कांग्रेस सरकार बनाने को लेकर अस्वस्थ नजर आ रही है. यही कारण है कि, कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस की ओर से कर्नाटक में रिजॉर्ट कराया कराया जा रहा है, जहां जरूरत पड़ने पर विधायकों को भेजने की व्यवस्था रहेगी।

कुछ ऐसी है कांग्रेस की तैयारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में कांग्रेस रिसोर्ट तैयार करवा रही है, जहां आवश्यकता पड़ने पर विधायकों को भेजा जा सकता है। कर्नाटक के बड़े कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संपर्क में है। ऐसी जानकारियां भी निकलकर सामने आ रही है। बहरहाल, इन बातों में कितने सच्चाई है, यह तो परिणाम आने के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन वर्तमान में मतगणना को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, जहां हाल ही में राजधानी भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशियों की बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर के प्रत्याशी मौजूद रहे थे।
प्रत्याशियों को दिलवाया जाएगा संकल्प
मध्यप्रदेश की जनता ने साल 2018 में कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका दिया था, लेकिन कुछ विधायकों के दलबदल के चलते कांग्रेस के हाथों से यह मौका छिटक गया था, और एक बार फिर बीजेपी ने प्रदेश में अपनी सत्ता काबिज की थी, वहीं अब एक बार फिर 3 दिसंबर को मतगणना के बाद एमपी को नई सरकार मिलेगी, जिसे लेकर कांग्रेस आश्वस्त नजर आ रही है। वहीं यदी सरकार बनी तो दलबदल की स्थिति से बचने के लिए कांग्रेस ने नया रास्ता ढूंढ लिया है, जिसके तहत कांग्रेस अब प्रत्याशियों को संकल्प दिलाने की तैयारी करती नजर आ रही है।
ये भी पढ़े- Fact Check: क्या बालाघाट में मतगणना से पहले खोले पोस्टल बैलेट?, कमलनाथ ने वीडियो शेयर कर कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications