फीस वसूली की शिकायत करने आए अभिभावकों को एमपी के शिक्षा मंत्री परमार ने कहा-'मरना है तो मर जाओ'
भोपाल, 30 जून। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अभिभावकों पर उस वक्त जब वे उनके पास स्कूलों की बढ़ी हुई फीस के संबंध में शिकायत करने पहुंचे थे। मंत्री ने अभिभावकों को यहां तक कह डाला कि मरना है तो मर जाओ।

दरअसल, पूरा वाक्या मंगलवार का है। पालक संघ के बैनर तले करीब सौ अभिभावक कोरोना काल में निजी स्कूलों की फीस वसूली की शिकायत करने मंत्री के आवास पर आए थे। तब अचानक मंत्री भड़क गए और अभिभावकों के अभद्र भाषा में बात की।
मंत्री परमार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे विपक्षी दल कांग्रेस ने भी हाथोंहाथ लिया है। और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंत्री परमार को बर्खास्त करने की मांग कर डाली।












Click it and Unblock the Notifications