एमपी: दमोह में एसबीआई के एटीएम से निकले बिना नंबर के 500 रुपए के नोट

एटीएम से चिल्‍ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया और नकली नोट निकलने का सिलसिला थमा नहीं था कि अब मध्‍य प्रदेश के दमोह में भारतीय स्‍टेट बैंक के एटीएम से बिना नंबर के 500 रुपए के नोट निकलने हड़कंप मच गया है।

भोपाल। अभी एसबीआई के एटीएम से चिल्‍ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया और नकली नोट निकलने का सिलसिला थमा नहीं था कि अब मध्‍य प्रदेश के दमोह में भारतीय स्‍टेट बैंक के एटीएम से बिना नंबर के 500 रुपए के नोट निकलने हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एमपी के दमोह में एटीएम से जैसे ही 500 रुपए के नोट बिना नंबर के निकले तो अफरातफरी मच गई। बाद में मौके पर पहुंचकर पुलिस ने एटीएम को बंद करवाया।

एमपी: दमोह में एसबीआई के एटीएम से निकले बिना नंबर के 500 रुपए के नोट

दमोह में अस्‍पताल चौक के पास स्थित भारतीय स्‍टेट बैंक के एटीएम से सोमवार को नारायण प्रसाद अहिरवाल नाम के शख्‍स ने पैसा निकालने गए थे। नारायण प्रसाद ने एटीएम से 1000 रुपए निकाले के लिए एटीएम में इंट्री की थी। पर जब एटीएम के 500-500 रुपए के दो नोट बाहर आए तो नारायण प्रसाद की आंखें खुली की खुली ही रह गईं। क्‍योंकि इन 500 रुपए के नोट पर नंबर ही नहीं था। इसके बाद नारायण प्रसाद को समझ में ही नहीं आया की वो क्‍या करें।

एमपी: दमोह में एसबीआई के एटीएम से निकले बिना नंबर के 500 रुपए के नोट

नारायण प्रसाद को लगा कि यह सिर्फ उनके साथ ही होगा, पर जब उनके बाद दो लोगों ने 1000 रुपए के नोट निकाले तो उनके 500 रुपए के नोट भी बिना नंबर के ही थे। कुल छह नोट बिना नंबर के निकलने से आसपास गफलत पैदा हो गई। इसके बाद खबर जैसे ही भारतीय स्‍टेट बैंक के अधिकारियों को हुई तो प्रमुख कैशियर सुनील जैन भी पहुंच गए और जांच में जुट गए। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि नोट नकली है या नहीं। अभी इस बात की जांच की जा रही है।

एमपी: दमोह में एसबीआई के एटीएम से निकले बिना नंबर के 500 रुपए के नोट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+