Raja Pateria: मोदी की हत्या वाले बयान ने सियासत में लगाईं आग, एमपी से लेकर दिल्ली तक हमलावार BJP
‘पीएम मोदी की हत्या करने तत्पर रहो..’ वाले एमपी के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के विवादित बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। एमपी से लेकर दिल्ली तक बीजेपी कांग्रेस पर हमला कर रही है।

दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रह चुके कांग्रेस के दिग्गज नेता राजा पटेरिया के विवादित बयान ने नया बबाल खड़ा कर दिया हैं। पटेरिया ने एमपी के पन्ना जिले में कुछ आदिवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच 'मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो...' बोला था। जिसके बाद बीजेपी हमलावार हो गई है। राजधानी भोपाल से लेकर दिल्ली तक बयानों की बौछार हो रही हैं। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद एमपी में कांग्रेस की ओर यह बयान बड़ी साजिश है।
Recommended Video
सीएम बोले ढोंग करने वालों की सामने आई असलियत
मप्र के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के मोदी को लेकर दिए बयान ने सियासत में नई आग लगा दी है। बीजेपी सरकार के केस दर्ज करने के निर्देश के बाद पार्टी ने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा को काउंटर किया है। सीएम शिवराज सिंह बोले कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ गई है। मैदान में कांग्रेस के लोग मोदी से मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए अब उनकी हत्या की बात करने लगे है।
विक्षिप्त घोषित होने पर भी न बचे पटेरिया
दमोह सांसद और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का बयान भी सामने आया। पटेल बोले कि पटेरिया का प्रधानमंत्री के विरुद्ध बयान अक्ष्मय अपराध है। राजा पटेरिया अपने आपको विक्षिप्त घोषित भी कर दें, तब भी इस अपराध से बचने नहीं चाहिए। उन्होंने मप्र सरकार से पटेरिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस की मंडपम बैठकों में रची जा रही साजिश
एमपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पटेरिया के बयान को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया। बोले कि कांग्रेस की मंडपम बैठकों में मोदी की हत्या की साजिश रची जा रही हैं। लिहाजा पटेरिया के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।
100 फीट नीचे गाढ़ देगी जनता
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपनी आदत के मुताबिक हमला किया। बोले कि कांग्रेस सत्ता की भूखी हैं। 130 करोड़ की आत्मा है मोदी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मोदी को हाथ लगाने की कोशिश की तो जनता कांग्रेस को 100 फीट जमीन में गाढ़ देगी। लोकतंत्र की भाषा सीखने की नसीहत भी दी। शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की भाषा सीखकर पूर्वजों के पापों का प्रायश्चित करो।
हत्या की योजना पंजाब में हो चुकी क्रियान्वित
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया और पंजाब चुनाव के पहले PM मोदी के साथ हुई घटना को याद दिलाया। मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस तेजी से हताश हो रही है और पीएम मोदी की हत्या की योजना बना रही है। पंजाब में चन्नी प्रशासन ने इस योजना को लगभग क्रियान्वित भी किया।













Click it and Unblock the Notifications