MP News: मध्यप्रदेश में चुनावी वादे घर-घर पहुंचाने के लिए मजबूत रणनीति बना रही कांग्रेस
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस घर-घर अपने वादे पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए पार्टी जिलों से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस पहली बार अपने चुनावी वादों को लेकर घर-घर तक पहुंचने के लिए मजबूत और व्यवस्थित रणनीति बना रही है। रणनीति ऐसी होगी कि उसके बाद हर मतदाता तक चुनावी घमासान होने से पहले पहुंच जा सके। इसके लिए कांग्रेस बड़े प्लान पर काम कर रही है। इसके लिए प्रदेश भर में कांग्रेस हजारों लोगों की टीम तैयार करने की कवायद कर रही है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हाल में ही दो बड़ी घोषणाएं की है। इनमें रसोई गैस सिलेंडर को ₹500 में देना और महिलाओं को ₹1500 महा देने का वादा है। महिलाओं के लिए यह दो बड़ी घोषणाओं के साथ ही किसानों की कर्ज माफी। गेहूं पर प्रति क्विंटल ₹3 हजार का समर्थन मूल्य देने जैसे वादे वह अपने वचन पत्र में शामिल करने जा रही है। इनके साथ ही वे ऐसी कई बातें अपने वचन पत्र में शामिल करने जा रही है, जिससे लोग कांग्रेस की तरफ आकर्षित हो सकें।
अपने वचन पत्र को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस पहले से प्लान बना रही है। इसके चलते कांग्रेस वचन पत्र जारी करने से पहले ही हर जिले और ब्लॉक में ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेगी। जिससे यह बताया जाएगा कि कैसे वचन पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाए। कैसे कांग्रेस के वादों को लेकर जन चर्चा का विषय बनाया जाए। इसके लिए भोपाल में प्रशिक्षण का बड़ा आयोजन किया जाएगा। जिसमें मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। इसके बाद यह जिलों में जाकर ट्रेनिंग देंगे। जिले में जिन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी वे ब्लॉक स्तर पर जाकर ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग के बाद वचन पत्र को घर-घर पहुंचाने और उसमें किए गए वादों को समझाने का काम यही पूरी टीम करेगी।
इसलिए बन रहा है प्लान
पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस के नेताओं को यह लगता है कि पिछले चुनाव में उसका घोषणा पत्र तो मजबूत था, लेकिन वह घर-घर तक इसे पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। इसलिए कांग्रेस इस बार वचन पत्र को लेकर पूरे प्लान के साथ उतरने की तैयारी कर रही है। जल्द ही प्रदेशभर में कांग्रेस की यह विशेष रणनीति दिखाई देगी।












Click it and Unblock the Notifications