MP News: मध्य प्रदेश में आखिर क्यों, डॉ अंबेडकर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का हो रहा विरोध, जानिए

MP news: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा में डॉ भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।

पटवारी ने कहा कि डॉ अंबेडकर हमारे देश के सबसे महान नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने भारत को संविधान दिया और समाज में समता और समानता का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। वे समाज के हर वर्ग के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं और उनका अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जा सकता।

mp Congress Jitu Patwari expressed objection to Amit Shah comment on Ambedkar said- insulting

दलितों के अधिकारों की अनदेखी की गई- पटवारी

जीतू पटवारी ने भाजपा और अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि इस टिप्पणी से बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित राज्यों, खासकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार हो रहा है और उनके अधिकारों को अनदेखा किया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्ति की आलोचना करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि उनका योगदान भारतीय समाज और संविधान के लिए अमूल्य है।

डॉ आंबेडकर पर शाह ने क्या टिप्पणी की ?

संविधान पर संसद में चल रही बहस के दौरान मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह की डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने सख़्त एतराज जताया है। अमित शाह ने अपने भाषण में डॉ आंबेडकर की विरासत पर बात करते हुए कहा कि आजकल आंबेडकर का नाम लेना एक "फ़ैशन" बन गया है। उन्होंने कहा, "अब ये एक फ़ैशन हो गया है। आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर... इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।"

अमित शाह के इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कांग्रेस पार्टी ने इसे डॉ आंबेडकर का अपमान बताया और कहा कि यह बयान देश के संविधान निर्माता और समाज सुधारक के योगदान की अनदेखी है।

अमित शाह से माफी की मांग

पटवारी ने अमित शाह से अपील की कि उन्हें अपनी टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश की जनता, विशेषकर दलित समुदाय, डॉ अंबेडकर के योगदान को सलाम करता है और ऐसे किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाए। पटवारी ने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं है, बल्कि देश के हर उस नागरिक का अपमान है जो डॉ. अंबेडकर को अपने आदर्श के रूप में मानता है।

इस बयान के माध्यम से कांग्रेस ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया कि वह दलितों के खिलाफ है और उनके अधिकारों की रक्षा करने में असफल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+