विकास यात्रा को लेकर CM शिवराज ने मंत्रियों की ली क्लास, ग्राउंड पर वर्किंग में सुधार करने की दी सलाह

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रियों के साथ सीएम हाउस में समीक्षा बैठक की। विकास यात्रा को लेकर मंत्रियों से फीडबैक लिया।

विकास यात्रा को लेकर CM शिवराज ने मंत्रियों की ली क्लास

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक से पहले सीएम हाउस में मंत्रियों की क्लास ली। इस बैठक में सीएम ने विकास यात्रा की समीक्षा की। अलग-अलग जिलों में किए जा रहे नवाचारों को लेकर चर्चा की। साथ ही सीएम शिवराज ने मंत्रियों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने के लिए सलाह भी दी। सीएम ने मंत्रियों से कहा कि फील्ड पर अपनी स्थिति को ठीक करें। जनता और कार्यकर्ताओं से कम्युनिकेशन गैप ना हो। जल्द ही फिर समीक्षा की जाएगी। जो भी समस्या विकास यात्रा के दौरान जनता की ओर से बताई गई है, उन्हें चयनित करके सुधार करें। परफॉर्मेंस ठीक नहीं होने पर बदलाव भी किए जाएंगे।

बता दे इससे पहले मंत्रियों के अचानक 19 फरवरी को भोपाल बुलाने को लेकर सियासत गरमा गई थी सीएम हाउस में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को पिपरमेंट सुधारने की हिदायत दी है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में बताया कि विकास यात्रा को लेकर समीक्षात्मक बैठक हुई। मंत्रियों ने अपने-अपने गृह जिले और प्रभार के जिलों की जानकारी दी। इन यात्राओं में विधायक, सांसद, मंत्री जिस तरह से जनता को लाभ दे रहे हैं, उससे काफी सकारात्मक वातावरण बन रहा है। 58 हजार करोड रुपए की राशि जल जीवन मिशन में मिली है। इस राशि से हर घर को नल का जल मिलेगा। काम में कसावट के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विकास यात्रा उसी दृष्टि से चल रही है। सभी जगहों से विकास यात्रा में अच्छी खबरें आ रही है। मंत्रियों को परफॉर्मेंस सुधारने के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई।

Recommended Video

    विकास यात्रा को लेकर CM शिवराज ने मंत्रियों की ली क्लास, ग्राउंड पर वर्किंग में सुधार करने की दी सलाह

    मंत्रिमंडल में अभी खाली हैं चार मंत्रियों की जगह

    लंबे समय से मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चा हो रही है, लेकिन अब तक विस्तार नहीं हो पा रहा है। कैबिनेट में अभी चार मंत्रियों की जगह खाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि कभी भी कैबिनेट में बदलाव हो सकता है। मौजूदा कैबिनेट में 30 मंत्री है। इसमें सात राज्य मंत्री है और 23 कैबिनेट मंत्री हैं। बता दे शिवराज कैबिनेट में सिंधिया समर्थक 10 मंत्री हैं। इनमें से भी कुछ मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। सूत्रों की मानें तो मौजूदा मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट और विकास यात्रा के फीडबैक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दीपक विस्पुते के पास भेजी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+