मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 रिजल्ट : BJP-19,कांग्रेस-8 व BSP-01 सीट पर आगे, सीएम कार्यालय में जश्न

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा की 28 सीटों के मतों की गणना की जा रही है। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में भाजपा बढ़त बनाए है। मतगणना के शुरुआती रुझानों के आधार पर भाजपा में जश्न का माहौल है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय तक में भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

Recommended Video

      By Poll Results 2020: MP, UP और Gujrat में BJP को बढ़त, जश्न में डूबे कार्यकर्ता | वनइंडिया हिंदी
      mp by election results 2020 BJP leads CM Chouhan exchange sweets with Leaders in Bhopal Office

      बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 की मतगणना के शुरुआती रुझान में भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं एक सीट पर आगे है। मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। इनमें से 107 पर भाजपा और 87 पर कांग्रेस विधायक हैं। अगर उपचुनाव में कांग्रेस सभी 28 सीट जीत जाती है तो शिवराज सिंह चौहान सरकार मुश्किल में आ जाएगी।

      mp

      बता दें कि मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा उपचुनाव 2020 में दांव पर लगी हुई है, क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जो सालभर टिक पाई। ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके दो दर्जन विधायक का कांग्रेस से मोहमंग हो गया था और उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। फिर शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी हुई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+