मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 : जानिए भाजपा नेता इमरती देवी का चुनाव परिणाम, कमलनाथ ने कहा था 'आइटम'
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में पूर्व सीएम कमलनाथ के विवादित बयान 'आइटम' को लेकर चर्चा में रहीं भाजपा नेता इमरती देवी के चुनाव परिणाम पर भी हर किसी भी नजर है। फिलहाल मध्य प्रदेश के 19 जिला मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जा रही है।

28 में से भाजपा 21, कांग्रेस 6 और बसपा 01 सीट पर आगे
दीपावाली 2020 से चार दिन पहले किसे जश्न मनाने का मौका मिलेगा? यह तस्वीर शाम तक पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी, मगर मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 की अब तक की मतगणना के शुरुआती रुझान भाजपा के लिए खुशी लेकर आए हैं। दोपहर एक बजे तक मतगणना के अनुसार 28 में से भाजपा 21, कांग्रेस 6 और बसपा 01 सीट पर आगे है। किसी भी सीट का अभी तक अंतिम नतीजा घोषित नहीं किया गया है। कांग्रेस ने सुबह मतगणना की शुरुआत में 7 सीटों पर बना रखी थी। दोपहर तक एक सीट पर बढ़त गंवा दी।
Recommended Video

इमरती देवी का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश राजे से
बात अगर मध्य प्रदेश के डबरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी का मुकाबला कांग्रेस के सुरेश राजे से है। इमरती देवी 2336 मतों की बढ़त बनाए हुए है। बता दें कि डबरा विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को अब तक 16 हजार 330 तथा कांग्रेस के सुरेश राजे को 13 हजार 994 वोट प्राप्त हो चुके हैं। जबकि शेष वोट अन्य 12 प्रत्याशी को मिले हैं। 402 वोट नोटा के खाते में गए हैं।

एमपी में भाजपा के पास 107 और कांग्रेस के पास 87 विधायक
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीट हैं। इनमें से 107 पर भाजपा और 87 पर कांग्रेस विधायक हैं। अगर उपचुनाव में कांग्रेस सभी 28 सीट जीत जाती है तो शिवराज सिंह चौहान सरकार मुश्किल में आ जाएगी। इससे वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, मगर सालभर बाद ही कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य व अपने दो दर्जन समर्थक विधायकों के साथ बगावत कर बैठे और हाथ का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। इससे कमलनाथ की सरकार गिर गई थी और भाजपा ने सरकार बनाई। शिवराज सिंह चौहान सीएम बने।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications