MP NEWS: चुनाव से पहले हर जिले में 3 प्रवक्ता नियुक्त करेगी BJP, क्षेत्रीय भाषा, बोली का रखा जाएगा ध्यान

एमपी में बीजेपी अब विरोधी दलों को जवाब देने के लिए हर जिले में तीन प्रवक्ता नियुक्त करेगी। यह प्रवक्ता क्षेत्रीय भाषा बोली में माहिर होंगे।

MP BJP will appoint three spokespersons in every district, regional language will be taken care of

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी अब प्रदेश के सभी 57 संगठनात्मक जिलों और मंडलों में प्रवक्ताओं की तैनाती करेगी। इसकी शुरुआत जिला प्रवक्ता से होगी अभी हर जिले और संभाग में मीडिया प्रभारी और सह प्रभारी काम कर रहे हैं, लेकिन पार्टी को लगता है कि अभी भी कई मोर्चों पर विरोधी दलों का जवाब देने के लिए कुशाग्र युवाओं की जरूरत है।

बीजेपी अब राज्य में ऐसे युवाओं की तलाश कर रही है जो विरोधी दलों की डर्टी ट्रिक पॉलिटिक्स का तुरंत सटीक जवाब दें। हर जिले में भाषा बोली के आधार पर तीन प्रवक्ता नियुक्त होंगे और इसमें कम से कम एक महिला प्रवक्ता नियुक्त की जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पहले कह चुके हैं कि संगठन में युवा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

चुनाव के लिए समय नजदीक आने के बाद बीजेपी अब कार्यकर्ताओं को अधिकतम व्यस्त रखने के साथ जिम्मेदारी सौंपने में जुड़ गई है बीजेपी संगठन ने तय किया है कि भाजयुमो और अनुषांगिक संगठनों के ऐसे युवाओं को तलाशा जाए जो पार्टी हित में त्वरित जवाब देने में माहिर हो और कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर पलटवार कर पार्टी को मजबूत बनाए रखने का काम कर सके इसलिए युवा मोर्चा के वाद विवाद प्रतियोगिता में अच्छा परफॉर्म करने वालों के अलावा अनुषांगिक संगठनों के ऐसे युवाओं को प्रवक्ता बनाया जाएगा, जो अच्छे वक्ता और पढ़ने में रुचि रखने के साथ विषयों का ज्ञान रखते हैं। इस नई व्यवस्था के बाद हर जिले में 3 नए प्रवक्ता बनेंगे और जिला मुख्यालय में करीब पौने दो सौ प्रवक्ता नियुक्त होंगे।

क्षेत्रीय भाषा के युवाओं को मौका

बीजेपी ने तय किया है कि जिलों में नियुक्त किए जाने वाले प्रवक्ताओं में ऐसे युवाओं को तवज्जो दी जाएगी जो क्षेत्रीय भाषा और बोली में अच्छी पकड़ रखता है। सजे अलावा जनता के बीच संगठन और सरकार का काम बता सके। मसलन मालवा निमाड़ में मालवी निमाड़ी बिंदी और बुंदेलखंड में बघेली व बुंदेली महाकौशल और चंबल में स्थानीय भाषा के जानकारों को भाषा और बोली के आधार पर प्रवक्ता बनाया जाएगा। ताकि वे इन भाषाओं में पार्टी की आवाज को जनता तक पहुंचा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+