MP assembly election 2023: टिकट से महरूम नेताओं-समर्थकों का फूटा गुस्सा, भोपाल PCC दफ्तर में तोड़फोड़-प्रदर्शन
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद विरोध की आग बढ़ती जा रही हैं। कई सीटों पर प्रबल दावेदारों को टिकट न मिलने से उनके समर्थक नाराज और उन्होंने पीसीसी दफ्तर घेर लिया।
देवास, शुजालपुर, दतिया, मंदसौर समेत कई जगहों से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्याकताओं के विरोध की ख़बरों के बीच राजधानी भोपाल में पीसीसी दफ्तर पर भी हंगामा मचा। यहां दूसरे जिले से भी नेता-कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंच रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर यादव भी अपने समर्थकों के साथ दतिया से भोपाल पहुंचे। वे सेवडा विधानसभा सीट से दावेदारी कर रहे थे। लेकिन पार्टी उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यादव का कहना है कि उनके साथ विश्वासघात हुआ हैं। दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए गए कि पिछड़ा वर्ग का हक़ मारकर नेताओं ने अपने रिश्तेदारों को टिकट दिया।

गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में तोड़फोड़ का प्रयास भी किया। वहीं दिग्विजय सिंह के पोस्टर पर कालिख पोतकर पुतला जलाया। जयवर्धन सिंह का भी पुतला फूंका। दामोदर यादव ने पार्टी से इस्तीफा देने की बात भी कही है। उनका कहना है कि उन्होंने 'जितनी आबादी, उतना हक' के हिसाब से पार्टी से ओबीसी वर्ग के लिए 126 टिकट मांगे थे, लेकिन मात्र 55 सीटों पर ही टिकट दिए गए।
कुछ तरह विद्रोह की आग मालवा-बुन्देलखंड में भी भड़की हुई हैं। कई नेताओं ने इस्तीफ़ा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया हैं। दूसरी तरफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पहली सूची के बाद बयान दिया था कि उनके पास 4000 लोगों ने टिकट की दावेदारी पेश की। सभी को टिकट देना मुश्किल हैं। टिकट अधिकतम 230 प्रत्याशियों को ही दिए जा सकते हैं। हालांकि पार्टी के नेता यह भी कह रहे है कि यह स्थिति पहली बार सामने नहीं आई हैं। बगावत-नाराजगी हर चुनाव में नजर आती हैं। इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला।












Click it and Unblock the Notifications