MP assembly Election 2023: अमित शाह 3 सितंबर को दिखाएंगे जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी, समापन में आएंगे पीएम

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी कैंडिडेट्स की पहली सूची जारी होने के बाद अब एक बार फिर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रोग्राम तय हुआ हैं। सितंबर के पहले हफ्ते से ही बीजेपी ने प्रदेश में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालने का कार्यक्रम फाइनल कर लिया हैं।

चित्रकूट से अमित शाह 3 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। पांच यात्राओं का पूरा ब्यौरा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सोमवार को संयुक्त पत्रकार वार्ता में सामने रखेंगे।

चित्रकूट में सत्ता और संगठन के सभी दिग्गज नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा लगेगा। यात्रा के नेतृत्व को लेकर पार्टी की रणनीति किसी एक चेहरे पर फोकस करने की बजाय, दिन और स्थान बदलने के साथ नए नेता के चेहरे को सामने रखकर क्षेत्र के जातीय समीकरण को साधने की बनाई जा रही है। पार्टी की कोशिश अभी जारी हुई 39 सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान के बाद एक और सूची सामने लाने की है।

MP-Assembly-Election-2023-Amit-Shah-Jan-Ashirwad-Yatra

पार्टी को कोशिश है कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान टिकट के दावेदारों में प्रतिस्पर्धा से ज्यादा किसी तरह के मनमुटाव की नौबत न आए। क्योंकि घोषित उम्मीदवारों की सीट पर कई जगहों पर नाराजगी भी देखने आ रही हैं। पार्टी की रीति-नीति के तहत सभी को संतुष्ट करने का प्रयास भी हो रहा हैं। बीजेपी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जन आशीर्वाद यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+