MP नगरीय निकाय चुनाव: सिंगरौली में AAP की धमाकेदार एंट्री, यहां देखें रीवा संभाग का लाइव रिजल्ट

रीवा 17 जुलाई: मध्य प्रदेश नगरी निकाय चुनाव में बीजेपी पार्टी जहां 1 बार फिर बढ़त हासिल किए हुए है तो कांग्रेस प्रदर्शन में सुधार करती दिख रही है। इसी बीच सिंगरौली में आप ने धमाकेदार एंट्री की है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए 21 वार्ड में बढ़त हासिल कर ली है। यहां बीजेपी 2 और कांग्रेस 3 नंबर पर है।

Recommended Video

    Madhya Pradesh Nikay Chunav Result 2022: AIMIM का कमाल, देखें चुनावी नतीजे |वनइंडिया हिंदी *Politics
    AAPs bang

    सिंगरौली 45 वार्डों के रुझान

    सिंगरौली के 45 वार्ड के रुझान अब तक सामने आए हैं। भाजपा 9 वार्ड पर आगे चल रही है तो कांग्रेस को 06 सीटों में बढत हासिल है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए करीब 17 वार्ड में बढ़त बनाई हुई है, कुछ वार्ड पर निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। वहीं, मेयर पद पर भी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, ओरछा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 3 में भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी गीता कुशवाहा ने जीत हासिल की है।

    सतना में बीजेपी जीती

    सतना नगर पालिका के नए कर्णधारों का फैसला कुछ समय में हो जाएगा। लगातार परिणाम सामने आ रहे हैं। सतना नगर निगम महापौर पद पर बीजेपी के योगेश ताम्रकार को जीत मिली है, उन्हें 24916 मतों से जीत मिली है।

    सतना वार्डों के रुझान

    वहीं निगम निगम के वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों की हार-जीत सामने आ गई है। जिसमें 17 वार्ड की स्थिति साफ हो गई है। जिनमें से 22 वार्ड में भाजपा, 6 में कांग्रेस और 3 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है।

    सतना का मेयर कौन बनेगा और कौन-कौन पार्षद पद पर जीत हासिल कर परिषद में पहुंचेगा, इसका फैसला अभी कुछ समय में हो जाएगा। नगर निगम सतना के मेयर और पार्षदों के साथ ही जिले की कोठी, जैतवारा, बिरसिंहपुर, चित्रकूट और उचेहरा नगर पंचायत के पार्षद पद के लिए डाले गए मतदान के परिणाम आने लगे हैं।

    रीवा में नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट

    मऊगंज नगर परिषद में भाजपा का कब्जा, हनुमना में कांग्रेस की एकतरफा जीत, नईगढ़ी में BJP बहुमत से 1 कदम दूर,

    रीवा में चुनाव हारने पर कांग्रेस प्रत्याशी की मौत

    रीवा जिले की हनुमना नगर परिषद में पार्षद पद का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता की हार्टअटैक से मौत हो गई। 40 वर्षीय के हरिनारायण वार्ड नंबर 9 से चुनाव लड़े थे, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी अखिलेश गुप्ता से 14 वोटों से हार गए। जिसका सदमा वे बर्दाश्त नहीं कर पाए। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें हनुमना मंडलम अध्यक्ष भी बनाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+