Sehore News: 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम, रेस्क्यू कार्य जारी, CM शिवराज ने दिए निर्देश
सीहोर जिले के मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर मुंगावली में एक ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई।

MP News: मध्यप्रदेश में प्रशासन की सख्ती के बाद भी बोरवेल के गड्ढे में बच्चे गिरने की घटनाएं कम नहीं हो रही। ताजा मामला सीहोर जिले का है। जहां ढाई साल की बच्ची 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर मुंगावली है। सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी मयंक अवस्थी सहित जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
मिली जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के ग्राम बड़ी मुंगावली में ढाई साल की बच्चे सृष्टि कुशवाह 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची 50 फीट पर फंसी हुई। इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद संज्ञान लेते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द रेस्क्यू करने के निर्देश दिए हैं। रेस्क्यू में जुटे अधिकारी लगातार सीएम शिवराज के संपर्क में है।
पड़ोसी ने पानी नहीं निकलने पर खुला छोड़ दिया था बोर
ग्राम बड़ी मुंगावली में गोपाल कुशवाहा की खेत में खुले पड़े बोरवेल में ढाई साल की मासूम बालिका सृष्टि गिर गई। उसके पिता का नाम राहुल कुशवाहा है। बताया जा रहा है कि राहुल कुशवाहा के पड़ोस में ही गोपाल कुशवाहा का खेत है। 2 महीने पहले गोपाल कुशवाह ने अपने खेत में बोर खनन कराया था लेकिन पानी नहीं निकलने पर गोपाल कुशवाहा ने बोर यूं ही खुला छोड़ दिया था।
विदिशा जिले में हुए हादसे से नहीं लिया सबक
बता दे कि अभी 3 महीने पहले ही 14 मार्च को विदिशा जिले के लटेरी तहसील के आनंदपुर के पास खेर खेड़ी पठान क्षेत्र में एक 7 वर्षीय बालक 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। बालक 43 फीट गहरे गड्ढे में फस गया था बालक लोकेश पिता दिनेश अहिरवार को सकुशल बाहर निकालने के भरपूर प्रयास किए गए, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका था। बच्चा 25 घंटे तक इस बोरवेल में फंसा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications