Bhopal News: महाशिवरात्रि पर भोपाल में मोटवानी परिवार का विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Bhopal News: महाशिवरात्रि के पावन मौके पर भोपाल में आस्था और सेवा का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब मोटवानी परिवार ने स्वर्गीय माता श्री चंदा देवी मोटवानी की याद में विशाल भंडारे का आयोजन किया।
हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं और पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा। लालवानी प्रेस रोड पर आयोजित इस भंडारे में दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

15 वर्षों की परंपरा, इस बार 16वां आयोजन
मोटवानी परिवार पिछले डेढ़ दशक से इस सेवा कार्य को निरंतर निभा रहा है। यह भंडारा अब अपने 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और शहर की धार्मिक परंपराओं का अहम हिस्सा बन गया है। आयोजकों के अनुसार, हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है और इस बार भी करीब 15 हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आस्था के साथ सामाजिक संदेश
भंडारे के माध्यम से मोटवानी परिवार हर साल समाज में सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास करता है। महाशिवरात्रि जैसे विशेष पर्व पर आयोजित यह कार्यक्रम लोगों को एकजुट करने और धार्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देता है। श्रद्धालुओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे शहर की एक प्रेरणादायक पहल बताया।












Click it and Unblock the Notifications