MP News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2600 रुपये क्विंटल गेंहू खरीदी का निर्णय, किसानों को मिला बड़ा उपहार

MP news: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है, और इसी दिशा में मुख्यमंत्री ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रदेश में गेहूं की समर्थन मूल्य पर 2600 रुपए प्रति क्विंटल खरीद की जाएगी। इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आर्थिक सशक्तिकरण होगा।

Mohan Yadav government s decision to purchase wheat at Rs 2600 per quintal a big gift to farmers

दर्शन सिंह चौधरी ने आगामी 2 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री निवास में किसानों की तरफ से अभिनंदन कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह अभिनंदन कार्यक्रम प्रदेश के लाखों किसानों की तरफ से मुख्यमंत्री को उनकी कृषि नीतियों के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं देने का एक प्रतीक होगा।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कांग्रेस किसानों की लाशों पर रोटी सेंकने का काम करती है

पत्रकार वार्ता में चौधरी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के दुखों पर राजनीति करती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों की लाशों पर रोटी सेंकने का काम करती है, जबकि भाजपा सरकार किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं, और किसान अब उन्नत खेती कर रहे हैं। युवाओं में भी खेती के प्रति रुचि बढ़ी है, और आज आईआईटी पास युवा भी खेती में उतर रहे हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 2000 रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस का उल्लेख

चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस योजना के जरिए किसानों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिल रहा है। मध्यप्रदेश के 82 लाख किसानों को इस योजना का फायदा हो रहा है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं के किसानों को दो हजार रुपए प्रति हेक्टेयर बोनस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिससे प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है।

अटल जी की नीतियों का सम्मान और उनके योगदान का उल्लेख

प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की नीतियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के शासनकाल में किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना लागू की गई थी, जिससे किसानों को कम ब्याज दर पर ऋण मिलना शुरू हुआ। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाकर किसानों को अपनी उपज बाजारों तक पहुंचाने का आसान रास्ता प्रदान किया।

कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भाजपा सरकार की योजनाएं

चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश को एक लाख 11 हजार 661 करोड़ रुपए मिलेंगे, साथ ही 45 हजार करोड़ रुपए केंद्रीय योजनाओं के लिए मिलेंगे, जो प्रदेश के अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों के जीवन में खुशहाली लाएंगे।

किसानों को असली आज़ादी देने का काम भाजपा सरकार ने किया

चौधरी ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को खाद, बिजली और फसल बीमा योजना के तहत भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है, जिससे किसानों का आत्मबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने का काम कर रही है, और किसानों को असली आजादी देने का काम किया है।

2 मार्च को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन

दर्शन सिंह चौधरी ने अंत में कहा कि 2 मार्च को मध्यप्रदेश के किसान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन करने के लिए मुख्यमंत्री निवास पर एकत्र होंगे, जहां वे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसानों के लिए उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का धन्यवाद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+