एक बार में ₹25 हजार की एकमुश्त मदद कर पाएंगे विधायक, CM शिवराज ने MP विधानसभा में किया बड़ा ऐलान
सीएम शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्वेच्छानुदान राशि का लाभ बड़ी संख्या में गरीबों और जरूरतमदों मिल रहा है। हमने तय किया कि विधायकों की ₹25 लाख की स्वेच्छानुदान की राशि अलग से बढ़ाई जाएगी।

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में विधायकों को स्वेच्छा अनुदान मद की राशि से एक बार में एक व्यक्ति को उपचार के लिए ₹25000 की मदद करने का मौका मिल सकेगा। विधायकों की डिमांड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में निर्णय लेने के लिए आश्वस्त किया है। अभी विधायक एक बार में एक व्यक्ति को अधिकतम ₹10 हजार तक की मदद कर पाते हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि विधायकों को जरूरतमंदों बीमारों की मदद के लिए ₹25 हजार मिल रहे थे, जिसे बढ़ाया जा रहा है ताकि और लोगों की मदद कर सकें। इस मामले में चेक के जरिए राशि जारी करने को लेकर भी सरकार जल्द ही फैसला लेगी।
बता दे कि मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों की ओर से सीएम शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के समक्ष यह प्रस्ताव आया कि अभी विधायकों को एक बार में एक व्यक्ति को अधिकतम ₹10000 दिए जाने का प्रावधान है इसे बढ़ाकर ₹25 हजार किया जाए क्योंकि बीमारी का इलाज महंगा होने के कारण ₹10 हजार की मदद पर्याप्त नहीं होती ₹25 हजार से अधिक मदद हो सकेगी। इस प्रस्ताव पर सीएम शिवराज ने कहा कि विधायकों की सहमति के आधार पर इस राशि को बढ़ाने के मामले में निर्णय ले सकते हैं। स्वेच्छा अनुदान मद की राशि को लेकर CM शिवराज ने कहा कि कोबिट के दौर में इसे पहले ₹50 लाख किया था। अब 50 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपए होंगे तो लोगों की काफी मदद हो पाएगी।
खेत में रेत या पत्थर आए तो 18 हजार हेक्टेयर तक की मदद
Recommended Video
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में या किसी अन्य कारण से किसानों के खेत में रेत या पत्थर आ जाए तो ₹18 हजार प्रति हेक्टेयर की दर से उसको काटने के लिए राशि किसान को दी जाएगी। पशुओं की मृत्यु के मामले में से ₹37 हजार भैंस, गाय एवं उसके बदले मिलेंगे। भेड़ बकरी के लिए अब 4 हजार रुपए आर्थिक सहायता कर दी गई है। मकान नष्ट होने पर पहले 95 हजार रुपए मिलते थे। अब बढ़ाकर ₹1 लाख 20 हजार कर दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications