बाबर-औरंगजेब जैसा था दिग्विजय सिंह का शासन, बाबर जिंदा होता तो सलाम ठोकता: रामेश्वर शर्मा
दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह की कांग्रेस सरकार दंगाई खुद चलाते थे। साथ ही पूर्व सीएम दिग्विजय के शासनकाल को उन्होंने औरंगजेब और बाबर जैसा बताया।
भोपाल,15 अप्रैल। हुजूर से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासन काल में हिंदू के साथ अत्याचार होता था, दंगाई सरकार चलाते थे।

उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासन काल में गंजबासौदा में गौ माता की हत्या को लेकर दंगा हुआ था। सिमी के आतंकियों का पालन पोषण हुआ। नक्सलवाद को बढ़ावा दिया गया। डाकुओं का राज चलता था। बहन बेटियों को जिंदा जलाने की घटना भी दिग्विजय सिंह के शासन काल में हुई। दिग्विजय सिंह के राज में 'कुएं' पानी नहीं हथियार उगलते थे। हिन्दुओं पर अत्याचार दुराचार की पराकाष्ठा थी।
विधायक शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह के 10 वर्षों के कार्यकाल में हिंदुओं के मठ मंदिर उजाड़े गए। स्टेडियमों में मस्जिद का निर्माण कर लिया गया। शर्मा ने कहा कि बाबर -औरंगजेब के शासन काल में जो बर्बरता हिन्दुओं के साथ हुई, वही बर्बरता दिग्विजय सिंह के शासन काल में हिन्दुओं को झेलनी पड़ी। शर्मा ने कहा कि बाबर जिंदा होता तो दिग्विजय सिंह को इस बर्बरता के लिए सलाम ठोकता।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मेरे 10 वर्षों के कार्यकाल में एक भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ।












Click it and Unblock the Notifications