MP Latest News: विधानसभा में कांग्रेस विधायक बोले, काम नहीं हुआ, वन मंत्री बोले- ऐसा है तो दूंगा इस्तीफा

एमपी विधानसभा में आज प्रश्नोत्तर काल के दौरान विपक्षी विधायकों द्वारा वन मंत्री विजय शाह को घेरने की कोशिश की गई।

MLA Lakhan Singh asked question to Forest Minister Vijay Shah in MP Assembly, said I will resign

विधानसभा में गुरुवार को सत्ता-विपक्ष में गरमा-गरम बहस देखने को मिली। प्रश्नोत्तर काल के दौरान विधायक लाखन सिंह ने भितरवार विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा काम नहीं कराए जाने का आरोप लगाया। इस पर मंत्री शाह ने कहा कि अगर काम नहीं हुए हैं तो इस्तीफा दे दूंगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि अधिकारियों की जिम्मेदारी मंत्री अपने ऊपर ना लें। विधायक ने कमेटी बनाकर जांच कराने और उसमें खुद को शामिल करने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि पीसीसीएफ स्तर के अधिकारी से जांच कराकर विधानसभा में रिपोर्ट देंगे। पर आपको कमेटी में नहीं रखेंगे। एक अन्य मामले में विधायक बाला बच्चन ने बड़वानी व सेंधवा वन मंडल में अनियमितता और 40 लाख पौधे लगाने के नाम पर करप्शन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमें समिति में रखकर जांच कराई जाए। इस पर मंत्री विजय शाह ने कहा कि सरकार कोई भी रहे, अधिकारी अगर गड़बड़ करेगा तो मारा जाएगा।

दूसरी ओर पेंच नेशनल पार्क में आदिवासियों को रोजगार नहीं दिए जाने और एक समिति द्वारा 1 करोड़ रुपए के बर्तन खरीदने के मामले में प्रश्नोत्तर काल के दौरान वन मंत्री विजय शाह को घेरने की कोशिश की गई। इस मामले में संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के हस्तक्षेप के बाद कहा कि एक करोड़ रुपए के बर्तन एक साथ नहीं खरीदे गए होंगे। पर इसकी जांच करा ली जाएगी। प्रश्नोत्तर काल में कान्हा नेशनल पार्क में अवैध रिसोर्ट, होटलों पर एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने का मामला भी उठा। जिसका एक माह में f.i.r. कराने के लिए वन मंत्री ने आश्वासन दिया है।

कान्हा नेशनल पार्क के पास अवैध निर्माण पर f.i.r. होगी

वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि नेशनल पार्क के कोर बफर और केन अभ्यारण में पिछले सालों में मैदानों की विकास हैबिटेट, इंप्रूवमेंट, वन मार्ग, मरम्मत, रपटा, पुलिया निर्माण, जल स्त्रोत सुधार, जल संरक्षण, भवन मरम्मत के कार्य हुए हैं। यहां नियम के विरुद्ध बनाए गए होटल, रिसोर्ट के विरुद्ध FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की गई हैं। विधायक नारायण सिंह पट्टा ने सवाल किया कि कान्हा नेशनल पार्क में बोगस काम होने का आरोप लगाया गया और समिति गठित कर यहां हुए कामों की जांच की मांग की। यहां हुई अनियमितताओं के लिए किस पर कार्रवाई की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+