जेल में बंद मुस्लिम युवकों की दाढ़ी काटने के मामले में विधायक आरिफ मसूद ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन
राजगढ़ जिले की तहसील जीरापुर के मुस्लिम समाज के लोगों ने भोपाल में आकर गृह मंत्री को इस घटना से अवगत कराया है। वही इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
भोपाल,20 सितंबर। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जेल में मुस्लिम युवकों की दाढ़ी काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, जिसके बाद राजगढ़ जिले की तहसील जीरापुर के मुस्लिम समाज के लोगों ने भोपाल में आकर गृह मंत्री को इस घटना से अवगत कराया है। वही इस मामले को लेकर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मंगलवार को जेल मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Recommended Video
राजगढ़ जेल में मुस्लिम युवकों की दाढ़ी काटे जाने के मामले को लेकर विधायक आरिफ मसूद के नेतृत्व में पीडीतों ने गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा से भेंट कर सम्पूर्ण घटना से अवगत कराते हुए कहा कि यह एक दुखद घटना है। जेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की घटना को अंजाम देने से मुस्लिम समुदाय में काफी रोष है। विधायक आरिफ मसूद द्वारा गृह मंत्री से की गई चर्चा। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ऐसे दोषियों पर शीघ्र ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विधायक आरिफ मसूद ने बताया कि 13 सितम्बर को थाना जीरापुर जिला राजगढ़ द्वारा कुछ मुस्लिम युवकों के विरूद्ध धारा 151 की कार्रवाई कर न्यायालय तहसीलदार जीरापुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जहां से युवकों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल राजगढ़ में भेज दिया गया जबकि उक्त युवकों पर पूर्व से कोई भी आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध नहीं हैं। फिर भी युवकों को जेल भेजना कहां तक उचित है ?
वहीं इससे पहले हैदराबाद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राजगढ़ जेल में दो मुस्लिम युवकों के जबरन दाढ़ी काटने की घटना को हिरासत में की जाने वाली यातना बताया और कहा कि है ये अनुच्छेद 25 का उल्लंघन है। ओवैसी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 7% मुस्लिम आबादी है और प्रदेश की जेलों में अंडर ट्रायल मुसलमान 14% है। यह साफ दिखता है कि भाजपा की हुकूमत वहां पर मुसलमानों के साथ भेदभाव कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications