आलू टमाटर की सब्जी में मांस मिलने से मचा हड़कंप, रायसेन की आंगनबाड़ी में बच्चों ने नहीं खाया खाना
रायसेन जिले की एक आंगनबाड़ी में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां पर आगनबाड़ी के मिड डे मील में आलू टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला है। जिसके बाद बच्चे बिना खाना खाए घर ही चले गए।
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की आंगनबाड़ी में आलू टमाटर की सब्जी में मांस मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल रायसेन जिले के वार्ड क्रमांक 3 की आंगनबाड़ी में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिलने से बच्चों ने खाना नहीं खाया और वापस घर लौट गए। जब इस चीज की जानकारी उनके माता-पिता को लगी तो उन्होंने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया वही मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।

बता दे मध्यप्रदेश में मिलने वाले मिड डे मील के भोजन में अक्सर खामियां देखी जाती हैं, लेकिन रायसेन जिले की आंगनवाड़ी केंद्र में शाकाहारी सब्जी में मांस मिलने से बच्चों के परिजन बेहद नाराज हैं। ये मामला रायसेन जिले के मढ़ईपुरा के वार्ड नंबर तीन के आंगनबाड़ी नंबर 1का है। मढ़ईपुरा किस आगनबाड़ी केंद्र में 40 बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। इसी आंगनबाड़ी में मंगलवार सुबह आलू टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा मिला था। जिसके बाद बच्चों ने मध्यान भोजन नहीं किया और अपने अपने घर लौट गए। बच्चों ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी। जिसके बाद बच्चों के माता-पिता ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की खबर लगते ही एसडीएम एल के खरे मौके पर पहुंच गए और पंचनामा बनाकर अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी सफाई
एसडीएम द्वारा महिला बाल विकास को जांच के निर्देश देने के बाद मढ़ईपुरा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान ने सफाई देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी में बच्चों के लिए खाना मां भवानी समूह द्वारा पहुंचाया जाता है क्योंकि खाने में मांस का टुकड़ा मिला था, इसलिए आधे बच्चों को ही खाना दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ये भी बताया कि पर्यवेक्षक सुनीता रजक को घटना की जानकारी दी गई है।
पहले भी कई बार हो चुकी है शिकायतें
मामले में सामने आया है कि खाना बनाने वाला समूह जय भवानी के निदेशक अशोक नाभिक ने बताया कि उनका खाना 3 आगनवाड़ी केंद्र में जाता है। जिसमें वार्ड नंबर 11 और 15 की 1-1 आंगनबाड़ी शामिल है साथ ही उनका खाना वार्ड नंबर 3 के आंगनबाड़ी में भी जाता है उन्होंने बताया कि जिस आगनबाडी से शिकायत मिली है। उससे बार-बार इस तरह की शिकायतें आती रहती हैं और इस संबंध में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा था कि वह भोजन की जांच करें और कॉपी में कमेंट भी लिखें। कुछ दिनों तक उन्होंने ऐसा किया, लेकिन फिर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता खुद लापरवाही करती हैं, लेकिन उसका इल्जाम हम पर लगाती हैं उनका कहना है कि दूसरी आंगनबाड़ी केंद्र में भी उनका बना हुआ खाना भेजा जाता है, लेकिन वहां से कभी कोई शिकायत नहीं आई।












Click it and Unblock the Notifications