Bhopal News: राजधानी के अयोध्या नगर में सरेआम महिला के साथ मारपीट, CCTV फुटेज आया सामने

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में छेड़छाड़ का विरोध करने पर रेस्टोरेंट की संचालिका के साथ बदमाशों ने बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना का CCTV फुटेज में सामने आया है। पुलिस कर रही मामले की जांच।

Miscreants enter restaurant on Ayodhya bypass and do incident with woman, CCTV footage surfaced

Recommended Video

    राजधानी भोपाल में सरेआम महिला के साथ मारपीट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    राजधानी भोपाल में महिला रेस्टोरेंट संचालिका के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने सरेआम महिला और उसके कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 4 से 5 बदमाश रेस्टोरेंट में घुस गए और मारपीट करने लगे। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    आरोपी महिला को देखकर करे थे गंदे इशारे

    भोपाल के अयोध्या नगर बायपास पर स्थित राजवर्धन रेस्टोरेंट की संचालिका अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रही थी। तभी सामने बैठे बदमाशों ने शराब के नशे में उनके रिश्ते में लगने वाली भाभी के साथ अश्लील इशारे करना शुरू कर दिए। जब रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने आरोपियों को वहां से जाने के लिए कहा तो वे भड़क गए। पीड़िता ने बताया कि कुछ ही देर बाद चार से पांच बदमाश उनके रेस्टोरेंट में घुसे और हॉकी और अन्य हथियारों से मारपीट करने लगे। जिसमें होटल संचालिका को मामूली चोटें आई है। वहीं इस घटना में होटल के कर्मचारी भी घायल हो गए।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    भोपाल में कमिश्नर प्रणाली लागू है। उसके बावजूद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है। अभी कुछ दिन पहले ही बदमाशों ने सरेआम BCLL की बस को रोककर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट की थी जिसमें कुछ यात्री भी घायल हो गए थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इस घटना को बीते 3 दिन ही हुए थे कि आज अयोध्या नगर थाना इलाके से यह घटना सामने आई है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह से रेस्टोरेंट में घुसे और महिला व उसके कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

    अयोध्या नगर थाना पुलिस कार्रवाई के नाम पर घुमा फिराकर कर रही बात

    पीड़ित महिला ने बताया कि अयोध्या नगर थाना पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। सभी आरोपी उसके रेस्टोरेंट के बगल में अभी भी काम कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है, न किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की है। उल्टा पुलिस पीड़ित महिला के साथ ही डांट-फटकार कर बात कर रही है। पीड़िता ने बताया कि रेस्टोरेंट में कई चीजों को बदमाशों ने तोड़ दिया, जिससे हमे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। लेकिन पुलिस न्याय दिलाने की जगह उल्टा हमको ही डांट रही है।

    पीड़िता का आरोप है आरोपी किसी पुलिस अधिकारी का नौकर है

    पीड़ित महिला ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट के बगल में एक खाली प्लॉट है, जो किसी पुलिस अधिकारी का है और आरोपी बदमाशों में से एक उसी प्लॉट पर चौकीदारी का काम करता है। इसी वजह से आरोपी के हौसले बुलंद है। यही पास में कलारी है। वहीं से आरोपी शराब पीकर महिलाओं को देखकर गंदे इशारे करते हैं।

    थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी का बयान

    वहीं इस पूरे मामले में अयोध्या नगर थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी का कहना है कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पूरी घटना पर पुलिस जांच कर रही है। यह पूरी घटना कल रात यानी 13 मई की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह महिला पहले भी कई थानों में ऐसे मामले दर्ज करा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+