MP News: मंत्रियों को अब जिलों के प्रभार का इंतजार, 26 जनवरी से पहले मिल सकती है जिम्मेदारी
MP Ministers News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंत्रियों को शपथ लिए हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन अब तक उन्हें जिलों का प्रभार नहीं मिल सका है। सभी मंत्रियों का भी इसका इंतजार है कि उन्हें जल्द से जल्द जिलों का प्रभाव मिल जाए।
इस कवायद में मंत्री भोपाल से लेकर दिल्ली तक सक्रिय हैं हालांकि यह माना जा रहा है कि 26 जनवरी तक यानी गणतंत्र दिवस से पहले मंत्रियों को जिलों का परिवार दिया जा सकता है।

सीएम डॉ मोहन यादव की कैबिनेट में दो उपमुख्यमंत्री सहित 28 मंत्री है। प्रदेश में जिलों की संख्या आप 55 हो चुकी है, ऐसे में अधिकांश मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार मिलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि गद्दार मंत्रियों को उन जिलों की कमान दी जा सकती है, जहां पर भाजपा की स्थिति थोड़ी कमजोर है।
ताकतवर मंत्रियों को कमजोर जिलों की जिम्मेदारी मिल सकती है
ऐसा माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में जिन जिलों में भाजपा की स्थिति बेहतर नहीं है उन जिलों का प्रभाव प्रदेश की ताकतवर और प्रभावी मंत्रियों को दिया जाएगा इसमें छिंदवाड़ा के साथ ही हरदा जिले में भाजपा विधानसभा चुनाव में एक सीट नहीं जीत सकी थी जबकि कुछ ऐसे भी जिले हैं जहां पर भाजपा संगठन को कांग्रेस के मुकाबले में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। ऐसे सभी जिलों में कद्दबर मंत्रियों को प्रभाव दिया जा सकता है, ऐसी भी चर्चा है कि कुछ मंत्रियों को उनके गृह जिले का प्रभार भी दिया जा सकता है। यह भी माना जा रहा है कि जिलों का प्रभार देने से पहले मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से भी एक बार इस संबंध में चर्चा कर उनसे उनकी पसंद के जिले की जानकारी ले सकते हैं।
गणतंत्र दिवस से पहले मिल सकते हैं मंत्रियों को उनके जिले
सूत्रों की माने तो 26 जनवरी से पहले मंत्रियों को जिलों का प्रभाव दिया जा सकता है आमतौर पर जो मंत्री जी जिले के प्रभारी होते हैं वह उस जिले में जाकर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं। इसलिए यह भी माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले मंत्रियों को जिलों का प्रभाव सौंपा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications