Bhopal News: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल नगर, ग्रामीण एवं सीहोर जिले की बैठकों को किया संबोधित
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल और सीहोर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है।

MP BJP NEWS: मध्य प्रदेश में इस साल साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होना है। राजनीतिक संगठन चुनाव से पहले अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल में पार्टी के दिग्गज नेता और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। तोमर ने कई रूठे कई नेताओं से वन टू वन चर्चा भी की। बैठक में पूर्व विधायक रमेश शर्मा ने कहा कि चुनाव आते ही पार्टी को कार्यकर्ताओं की याद आती है।
कार्यकर्ताओं के सुझाव पर आधारित चुनावी रोडमेप पार्टी के लिए लाभकारी: तोमर
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत है। यही कारण है कि आज पार्टी इस मुकाम पर पहुची है। हम सबके सामने 2023 में विधानसभा चुनाव एवं 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। हमें भाजपा के पूर्वजों का सपना साकार करना है। भाजपा के कार्यकर्ता के मन में देश सबसे पहले और दल उसके बाद होता है। कार्यकर्ताओं के सुझाव पर आधारित चुनावी रोडमेप पार्टी के लिए लाभकारी होते हैं।

तोमर ने सीहोर जिले की बैठक ली
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित भोपाल नगर, ग्रामीण की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व में सीहोर जिले की बैठक को संबोधित किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री तोमर ने पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थित में आगामी चुनाव को देखते हुए जरूरी चर्चा की।
भोपाल जिले की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे भोपाल जिला प्रभारी महेन्द्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदारसिंह मंडलोई मंचासीन थे। सीहोर की बैठक में प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे, जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक करणसिंह वर्मा, सुदेश राय, रघुनाथसिंह मालवीय उपस्थित रहे।
कार्यकर्ता ही पहले माहौल बनाते: तोमर
तोमर ने कहा कि कार्यकर्ता ही पहले माहौल बनाते हैं और उस माहौल से चुनाव को जीत में बदल देते हैं। आज प्रदेश ही नहीं देश में भी हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार हैं। हमारा लक्ष्य भारत को विश्वगुरु बनाना एवं भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाना है। हमे अब पार्टी को सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बनाना है। हमारे पास सबसे सशक्त नेता प्रधानमंत्री मोदी के रूप में हमारे पास है।
भारत निर्यात करने वाला देश बन गया: तोमर
केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार ने जो कैशलेश व्यवस्था की शुरुआत की, आज इसका सब लोहा मान रहे हैं। हम लगातार टेक्नालॉजी में आगे बढ़ रहे है। मेक इन इंडिया के तहत आज हम खुद वंदे भारत ट्रेन का निर्माण कर रहे हैं। एक समय था जब भारत आयात करता था, आज भारत निर्यात करने वाला देश बन गया है। रक्षा के क्षेत्र में भी अब हम खुद रक्षा उपकरण बना रहे हैं, उन्हें निर्यात भी कर रहे है, ये हमारी सरकार की कार्य करने की गति है। हम सब को व्यापक लक्ष्य सामने रख कर अपनी भूमिका खुद तय कर उसका निर्वाहन करना है।












Click it and Unblock the Notifications