एक कदम गलत होता तो…! अयोध्या नगर पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, टॉवर पर चढ़े युवक की बची जान
मीनल रेजीडेंसी इलाके में उस वक्त लोगों की सांसें थम गईं, जब एक युवक अचानक हाई-टेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। नीचे खड़े लोग बस यही सोच रहे थे-"अब क्या होगा?" लेकिन तभी मौके पर पहुंची अयोध्या नगर पुलिस ने हालात को संभाल लिया और सूझबूझ, धैर्य और साहस से एक बड़े हादसे को होने से पहले ही टाल दिया।
टॉवर पर युवक... और नीचे बढ़ती भीड़
अयोध्या नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मीनल रेजीडेंसी स्थित टॉवर पर चढ़ने वाला युवक नरसिम्हा गरवे पिता फुलसिंह (उम्र 30 वर्ष), ओल्ड सुभाष नगर का निवासी बताया गया है। जैसे ही युवक टॉवर पर चढ़ा, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हाई-टेंशन लाइन होने के कारण हर कोई अनहोनी की आशंका से सहमा हुआ था।

सूचना मिलते ही पुलिस ने संभाली कमान
घटना की सूचना मिलते ही अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के मार्गदर्शन में तुरंत एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की योजना बनाई।
धैर्य की जीत, सूझबूझ से बची जान
पुलिस टीम ने युवक से बातचीत शुरू की, उसे समझाया और भरोसा दिलाया। काफी प्रयासों के बाद आखिरकार युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नीचे आने पर युवक ने अपना नाम नागसिंहमा बताया। पुलिस ने उसकी समस्या को गंभीरता से सुना और मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान का रास्ता निकाला।
पुलिस की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना
हाई-टेंशन टॉवर पर यह घटना किसी भी पल जानलेवा हादसे में बदल सकती थी, लेकिन अयोध्या नगर पुलिस की तत्परता और जिम्मेदार कार्यशैली ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग की मानवता और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाती है।
स्थानीय लोगों ने की पुलिस की सराहना
घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और अयोध्या नगर पुलिस की संवेदनशील व साहसिक कार्रवाई की खुलकर सराहना की। लोगों का कहना था कि पुलिस ने सिर्फ कानून नहीं, बल्कि इंसानियत निभाई।
- इन जांबाजों की रही अहम भूमिका
- इस सराहनीय अभियान में-
- थाना प्रभारी श्री महेश लिल्हारे
- उपनिरीक्षक विजय सिंह कर्चुली
- प्रधान आरक्षक 3330 अतुल कुमार सिंह
- प्रधान आरक्षक 2307 दिनेश मिश्रा
- प्रधान आरक्षक 1177 अमित व्यास
- प्रधान आरक्षक 3178 बृजेश सिंह
- प्रधान आरक्षक 2233 रूपेश जादौन
- प्रधान आरक्षक 860 मनीष मिश्रा
- प्रधान आरक्षक 316 भागवत
इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












Click it and Unblock the Notifications