Bhopal : नरेला विधानसभा क्षेत्र के लिए भोपाल की महापौर मेहरबन, विकास के लिए मंजूर किए 58 करोड़ रुपये

भोपाल के नगर निगम सीमा में कुल 5 विधानसभा क्षेत्र आते हैं लेकिन विकास के लिए सबसे ज्यादा राशि महापौर ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर की है, इसी को लेकर कांग्रेस और अन्य दल इसका विरोध कर रहे हैं।

Mayor malti rai of Bhopal Meharban approved crore for development for Narela assembly constituency

Bhopal Nagar Nigam : राजधानी भोपाल की मेयर मालती राय इन दिनों विकास राशि जारी करने को लेकर चर्चाओं में हैं। दरअसल मालती राय ने भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए सबसे ज्यादा ₹58 करोड़ मंजूर किए हैं, इसीलिए कांग्रेस के पार्षद और विधायकों उन्हें नरेला विधानसभा क्षेत्र का मेयर बता रहे हैं। कांग्रेस पार्षदों का आरोप है कि महापौर मालती राय भोपाल के बाकी विधानसभा क्षेत्रों के साथ भेदभाव कर रही हैं। विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भोपाल में 5 विधानसभा क्षेत्र नगर निगम में आते हैं, लेकिन विकास के लिए सबसे ज्यादा राशि ₹58 करोड़ नरेला विधानसभा को जारी किए जा रहे है। बता दे महापौर मालती राय भी नरेला विधानसभा क्षेत्र से आती हैं और इसी क्षेत्र से विधायक "विश्वास सारंग" शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी है। मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में एक ही विधानसभा क्षेत्र को अधिक राशि मंजूर होने से बाकी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की जनता के लिए ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

21 जनवरी को होगी परिषद की बैठक

21 जनवरी को होगी परिषद की बैठक

बताया जा रहा है कि कि जनवरी को होने वाली नगर परिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को लाया जाएगा। इसी बात को लेकर कांग्रेस पार्षद और विधायक महापौर पर जमकर निशाना साध रहे। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भोपाल की पूरी जनता टैक्स देती है, लेकिन विकास की ज्यादा राशि सिर्फ नरेला विधानसभा क्षेत्र को ही क्यों जारी की गई। उन्होंने शहर के लोगों के साथ महापौर द्वारा भेदभाव करने का आरोप लगाया।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- नरेला सबसे ज्यादा स्लम क्षेत्र

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा- नरेला सबसे ज्यादा स्लम क्षेत्र

मध्य प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री और नरेला विधानसभा क्षेत्र से विधायक विश्वास सारंग ने कहा कि शहर में सबसे ज्यादा स्लम क्षेत्र उनकी विधानसभा क्षेत्र नरेला में है। बारिश में जल निकासी की सबसे अधिक समस्या से क्षेत्र में होती है। अभी हाल ही में हुई बारिश के कारण यहां पर बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। वही महापौर मालती राय ने कहा कि शहर में जहां भी विकास कार्य की आवश्यकता होगी नगर निगम उसके लिए तैयार है यदि नरेला का विकास होता है तो वह भी तो शहर का हिस्सा ही है।

कांग्रेस विधायक ने कहा- राय भोपाल की नहीं, सिर्फ नरेला की महापौर

कांग्रेस विधायक ने कहा- राय भोपाल की नहीं, सिर्फ नरेला की महापौर

नरेला विधानसभा क्षेत्र के लिए ₹58 करोड़ की राशि मंजूर किए जाने से भोपाल मध्य के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और दक्षिण पश्चिम से विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा खासा नाराज हैं। उन्होंने कहा कि टेक्स्ट तो पूरा शहर देता है तो बोर्ड भी पूरे शहर की जनता ने दिया है। फिर विकास कार्य नरेला में ही क्यों हो रहे हैं? वास्तव में महापौर पूरे नगर निगम की नहीं, बल्कि नरेला की महापौर बन गई है। भाजपा के पार्षद और विधायक सीधे तौर पर तो कोई सवाल नहीं उठा रहा है इतना जरूर कहा जा रहा है कि नरेला में जरूरत अधिक होगी इसलिए वहां के लिए अधिक राशि मंजूर की गई है।

निगम में कार्यरत कर्मचारी परेशान

निगम में कार्यरत कर्मचारी परेशान

नगर निगम परिषद की चौथी बैठक पिछली बैठक से अधिक हंगामेदार होने वाली है। 21 जनवरी को ये बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए ₹58 करोड़ का लोन लिए जाने की प्लानिंग को जानने के बाद शहर की जनता काफी आक्रोशित है। निगम में कार्यरत कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान है कि निगम वेतन तो समय पर नहीं दे पा रहा है ऐसे में लोन की किस्त क्या निगम समय पर चुका पाएगा। उधर नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी का कहना है कि लोन लेने का कांग्रेस पार्षद दल खुलकर विरोध करेगा 9 सूत्री एजेंडे में जनहित से जुड़ा एक भी प्रस्ताव नहीं है निगम पहले से ही कर्ज में डूबा हुआ है ऐसे में लोन लेकर विंड एनर्जी प्लांट का डालना क्या सही है।

कांग्रेस का पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस का पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन

भोपाल में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नगर निगम की अवैध वसूली और नगर निगम का "बजट" भोपाल को छोड़कर सिर्फ नरेला में ही देने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नासिर इस्लाम के नेतृत्व में पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके अलावा मोहम्मद जहीर सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+