भोपाल से हैदराबाद जा रही बस में लगी भीषण आग, यूं बचाई गई 35 से ज्यादा यात्रियों की जान
बैतूल, 17 मार्च। मध्य प्रदेश में शाजापुर के पास भोपाल नागपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे बस में भीषण आग गई। यह बस भोपाल से हैदाराबाद जा रही थी। आग लगती देख चालक ने सूझबूझ दिखाई और बस को रोक दिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। थोड़ी ही देर में देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त बस में 35 से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी सुरक्षित हैं।

आग लगने की सूचना मिलने पर बैतूल और शाहपुर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना भोपाल नागपुर नेशनल हाईवे पर घोड़ाडोंगरी तहसील के नीमपानी गांव की है।
बताया जा रहा है कि पहले टायर में आग लगी और फिर पूरी बस को चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने पर ड्राइवर ने देखा और नीमपानी के पास बस रुकी। यात्रा कर रहे यात्री सुरक्षित तरीके से बाहर निकल लिए गए हैं।
शाहपुर थाना प्रभारी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि भोपाल से हैदराबाद जा रही वर्मा बस में हाईवे पर नीमपानी गांव के पास भीषण आग लग गई हालांकि समय रहते सभी आप लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बैतूल एवं शाहपुर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची हैं।












Click it and Unblock the Notifications