MP : युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने फूंक दी आरोपियों की कार
Bhopal News , भोपाल। पारिवारिक विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मध्यप्रदेश के दमोह जिले के जबेरा थाना इलाके के गांव भाट खमरिया की है। वारदात के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपियों की कार को आग के हवाले कर दिया।

नोहटा थाना प्रभारी जेएस भदोरिया ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे को सूचना मिली कि भाट खमरिया गांव के दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो 20 वर्षीय युवक नरेन्द्र राय मृत अवस्था में मिला। उसकी मौत गोली लगने से हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर ही अपनी कार को छोड़ कर फरार हो गए, जिसे गुस्साए ग्रामीणों ने आग लगा दी।
यह भी पढ़ें : kamal nath cabinet : मध्यप्रदेश के इन 28 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी लिस्ट
सूचना पाकर जबेरा, नोहटा एवं आसपास के थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने एक आरोपी भूरे राय को उसी समय हिरासत में भी ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।












Click it and Unblock the Notifications