जिम ट्रेनर के प्यार में पागल हुई बिजनेसमैन की बीवी, पति से किया ऐसा सलूक कि उसने लगा ली फांसी
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में बीते 26 जुलाई को व्यापारी विश्वनाथ बागोरा ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि विश्वनाथ की मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि उसकी पत्नी की है, जिसने अपने प्रेमी जिम ट्रेन के साथ मिलकर उसे इस कदर प्रताड़ित किया कि उसने मौत को गले लगा लिया। एएसपी मनकामना प्रसाद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जिम संचालक अल्ताफ और विश्वनाथ की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
शहर के अभिनंदन नगर क्षेत्र में गुटखा व्यापार से जुड़े विश्वनाथ बागोरा ने बीती 26 जुलाई को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि विश्वनाथ ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी जिम संचालक अल्ताफ की प्रताड़ना से आजिज होकर मौत का रास्ता चुना। एएसपी मनकामना प्रसाद के मुताबिक, विश्वनाथ बागोरा की पत्नी ने फिटनेस के लिए जिम ज्वॉइन किया था। जिम संचालक अल्ताफ ने पर्सनल ट्रेनिंग के बहाने विश्वनाथ की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

पत्नी और उसके प्रेमी की प्रताड़ना से आजिज आकर विश्वनाथ ने की आत्महत्या
अल्ताफ की बात मानकर विश्वनाथ की पत्नी उससे पैसों के लिए ब्लैकमेल करने लगी। एएसपी ने बताया कि अल्ताफ ने विश्वनाथ की पत्नी के साथ मिलकर उससे काफी रुपए भी ऐंठे थे। पत्नी का साथ नहीं मिलने और प्रताड़ना से आकर बगोरा ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि अल्ताफ के मोबाइल से कई अन्य महिलाओं से बातचीत की व्हाट्सऐप चैट हिस्ट्री मिली है। वह विश्वनाथ की पत्नी के अलावा भी कई महिलाओं से बात करता था। पुलिस ने जिम संचालक अल्ताफ और विश्वनाथ की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और दोनों से पूछताछ कर रही है।

सीएम को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग
बता दें, इस मामले में कुछ संगठनों ने पुलिस को ज्ञापन देकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यही नहीं मंदसौर से विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है विधायक ने जिम संचालक के आपराधिक रिकॉर्ड के भी जांच की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications