कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 और 500 रुपए में गैस सिलेण्डर, बच्चों की स्कूली शिक्षा मुफ्त: खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भोपाल का वातावरण गंगा-जमुनी तहजीब का वातावरण है जो, सबको मिलजुल कर रहना सिखाता है। लेकिन बीजेपी और आरएसएस के लोग इस वातावरण को खराब करते हैं। बीजेपी के लोग भारत तोड़ने वाले लोगों में से हैं लेकिन कांग्रेस के लोग भारत को जोड़ने वाले लोगों में से हैं।

खड़गे ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र मोदी दोनों लोग भाषण देने में माहिर हैं, लेकिन भाषणों से केवल पेट नहीं भरता है। इनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि देश में कितने लोग भूखे हैं प्रदेश में कितने लोग कुपोषित हैं, महिलाओं की स्थिति क्या है, इनका ध्यान केवल इतना है कि चुनाव कैसे जीतना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज राजधानी भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

Mallikarjun Kharge roared at BJP, women will get Rs 1500 if Congress government is formed

27 लाख किसानों का कर्जा माफ

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ हुआ, 1000 गौशालाएं बनी, 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी, महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू करने का काम किया था, आदिवासी भाईयों के लिए ऋणमक्ति योजना प्रारंभ की थी, मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया था।

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है और कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 1500 रुपये महीने सम्मान राशि, 500 रुपये में गैस सिलेण्डर, युवाओं को 1500 से 3000 रुपये स्कूली बच्चों को 500 से 1500 रुपये महीना देने के साथ-साथ किसानों की सिंचाई के पुराने बिल माफ होंगे, सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराएंगे, किसानों के कर्ज को माफ करेंगे और किसान आंदोलन के समय पर हुए मुकदमों को माफ करने का काम करेंगे।

खड़गे ने कहा कि मध्य प्रदेश का यह चुनाव बहुत ही खास चुनाव है श्री खड़गे ने कहा कि मैं भी पहली बार मध्य प्रदेश के इस क्षेत्र में आया हूं भारतीय जनता पार्टी की सरकार साढे 18 साल से मध्य प्रदेश में है लेकिन इन्होंने फिर भी अपने वादे पूरे नहीं किए। लोकतंत्र में केवल चुनाव जीतना ही उद्देश्य नहीं होता है लोगों के साथ मिलजुल कर काम करना भी होता है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह झूठे वादे नहीं करती है हमारा लक्ष्य है कि हम जनता को राहत दें और जनता को मजबूत बनाएं।

Mallikarjun Kharge roared at BJP, women will get Rs 1500 if Congress government is formed

कांग्रेस के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी

खड़गे ने कहा कि हमारी सरकार मध्य प्रदेश में आने के बाद बेरोजगारी खत्म करेगी और महंगाई पर लगाम लगायेगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने 2014 के चुनाव में कहा था कि हम हर साल युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देंगे, महंगाई कम करेंगे, लेकिन यह दोनों काम नहीं किये। भाजपा के लोग दियासलाई की डिब्बी को अपने जेब में रखते हैं और समाज के लोगों को आपस में भड़काकर उनमें आग लगाते हैं, ये कभी लोगों को समझाने की बात नहीं करते हैं, शांति की बात नहीं करते हैं, बल्कि लोगों को भड़काते हैं, गुमराह करते हैं। लेकिन हम कांग्रेस के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी की लड़ाई लड़ने के बाद देश के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में मजबूती से काम किया, बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जिसमें गरीबों, दलितों और महिलाओं को अधिकार दिया है।

खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़े-बड़े कारखाने बनाने का काम किया। हमने मध्य प्रदेश में भी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगायी, जिससे कि लाखों लोगों को नौकरियां मिली, लेकिन बीजेपी के लोग आज उन्हीं कारखानों और कंपनियों को बेचने का काम कर रहे हैं। भाजपा की सरकार बड़े लोगों के लिए काम कर रही है और गरीबों की सुध लेने को तैयार नहीं है। आरक्षण का लाभ सभी वर्गों को ना मिले इसलिए नरेंद्र मोदी सरकार और शिवराज सरकार, सरकारी कंपनियों को बेचने का काम कर रही है, इस कारण सरकारी नौकरियां नहीं निकल रही हैं और बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं, जिससे प्रदेश में बेरोजगारी बड़ रही है।

शिवराज फोटो खिचाने की नौटंकी करते

खड़गे ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान फोटो खिचाने की नौटंकी करते हैं। जनता ने इन्हें 18 साल का समय दिया लेकिन ये उसका हिसाब नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप लोग अपनी किस्मत को बदलने के लिए और भाजपा की गुलामी से बाहर निकालने के लिए कांग्रेस को वोट करंे और कांग्रेस को जितायें। स्वयं को किसान का बेटा कहने वाले शिवराज सिंह चौहान आज किसानों की स्थिति पर चुप क्यों हैं? शिवराज की सरकार में भाजपा के लोग आदिवासियों पर पेशाब करते है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ अब जनता को एक होना होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि आप 17 नवम्बर को अपने मत का सही निर्णय करेंगे और कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

सभा को कांग्रेस विधायक और मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी आरिफ मसूद ने संबोधित करते हुए क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों को जनता के पटल पर रखा और क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में कमलनाथ जी की सरकार बनने पर और अधिक विकास इस क्षेत्र का होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं पर पूरी तरह कार्य किया जायेगा। सड़कों की व्यवस्था पानी की व्यवस्था भी सुलभ बनायी जायेगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और आम नागरिक उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+