Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ये हैं रीवा के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटक स्थल, दोस्तों के साथ आप भी बना सकते हैं घूमने का प्लान

रीवा 3 जुलाई: जिले को व्हाइट टाइगर नाम से भी जाना जाता है। रीवा प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ रीवा ऐतिहासिक किले के लिए भी मशहूर है। रीवा जिले में किन जगहों पर आप घूमने का प्लान बना सकते हैं आइए जानें....

रीवा किला

रीवा किला

ये रीवा में मुख्य पर्यटक आकर्षण का केंद्र है। इसके पीछे 2 नदियां हैं जो किले को प्राकृतिक सुंदरता निखार रही हैं। किले का मुख्य दरवाजा भारतीय वास्तुकला का एक अच्छा उदाहरण है। यहां पर्यटकों के रहने की भी व्यवस्था है। किले के भीतर कमरे उपलब्ध हैं। इसमें 1 रेस्तरां और 1 संग्रहालय भी है। यहां घूमने के लिए मुख्य स्थल शाही चांदी का सिंहासन, संग्रहालय हॉल का झूमर,आर्म्स गैलरी और वाइट टाइगर गैलरी हैं।

गोविंदगढ़ पैलेस

गोविंदगढ़ पैलेस

गोविंदगढ़ पैलेस की यात्रा में आपको झरने, नदियों, जंगलों और बहुत कुछ सहित आसपास के कई आकर्षण देखने को मिलते हैं। इसे रीवा के तत्कालीन राजा मार्तंड सिंह ने बनवाया था। यहां एक खूबसूरत तालाब है। गोविंदगढ़ तलाब जिसके किनारे पर गाड़ी बनी हुई है। इस गाड़ी का निर्माण बहुत अच्छे से हुआ था। इसके चारों ओर सुंदर वास्तुकला है। इस गाड़ी में एक संग्रहालय है। ये संग्रहालय पास के जंगल में पाए जाने वाले वाइट टाइगर को रखने वाला पहला संग्रहालय है।

पुरवा वॉटरफॉल

पुरवा वॉटरफॉल

ये रीवा जिले के सेमरिया क्षेत्र में लगभग 70 मीटर की ऊंचाई पर स्थित मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत झरनों में से 1 है। टोंस या तमसा नदी वे जगह है जहां से झरने निकलते है। ये वॉटरफॉल 1 खूबसूरत दृश्य की झलक पेश करता है‌। ये फैमिली के लिए एक पसंदीदा पिकनिक स्थल है।

 क्योटी फॉल्स

क्योटी फॉल्स

ये भारत का 24 वां रीवा का नंबर वन सबसे ऊंचा झरना है। रीवा में फैमिली और दोस्तों के साथ 1 सुखद समय के लिए, क्योटी झरना देखने जरूर जाएं‌। ये 1 लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

रानी तालाब

रानी तालाब

ये राज्य के सबसे पुराने तालाब में से एक है। रानी तालाब जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। और इसे पवित्र माना जाता है। तलाब स्थित झील के पश्चिम में देवी काली का 1 मंदिर भी स्थित है। ये राज्य के सबसे प्रतिष्ठित काली मंदिरों में से एक है। माना जाता है कि ये मंदिर भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। और इसलिए काफी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इसे देखने दूर-दूर से आते हैं। नवरात्रि और दिवाली के दौरान, मंदिर में भव्य पूजा और मेले आयोजित किए जाते हैं। हालांकि इस मंदिर में किसी दिन भी जाया जा सकता है। लेकिन इन त्योहारों के दौरान इसे देखना 1 शानदार अनुभव हो सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+