Mahakal Corridor : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- पूर्व सीएम कमलनाथ को है झूठ बोलने का शगल
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा दिया। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी को झूठ बोलने का शगल हैं।
भोपाल, 11 अक्टूबर। मध्य प्रदेश में महाकाल कॉरिडोरका श्रेय लेने के लिए सियासत गर्म हो गई है। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया। मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ जी को झूठ बोलने का शगल है, जैसे किसानों को बोला 2 लाख का कर्ज माफ करेंगे। पर एक भी नहीं किया। 4 हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता घर बैठे देंगे। ऐसा भी कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी से प्रार्थना है कि कम से कम श्री महाकाल को तो बख्श देते।

Recommended Video
गृह मंत्री ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए महाकाल कॉरिडोर के प्रस्ताव पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि 2018 में महाकाल कोरिडोर टेंडर लगा था, तब शिवराज सिंह मुख्यमंत्री थे। ये कहां से आ गए? इनके समय में तो ये प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। जब 2020 में शिवराज सिंह पुनः आए। तब इसको विस्तारित किया और 856 करोड रुपए का इसका प्रस्ताव बना। जिसमे 351 करोड़ रुपए का यह प्रस्ताव फर्स्ट फेस का है, जिसका प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करने आ रहे हैं और सेकंड फेस का 310 करोड़ रुपये है। दूसरा चरण का काम इसके बाद शुरू होगा। गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जी को झूठ बोलने का शगल है। उन्होंने कहा कि श्री महाकाल लोक पर झूठ बोलने के जगह कमलनाथ जी बाबा महाकाल को नमन करते तो अच्छा होता।
दरअसल कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि 2019 में महाकाल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के लिए 300 करोड़ पर कमलनाथ सरकार ने मंजूर किया थे। वहीं कांग्रेस के दावों पर प्रदेश के राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सोते-सोते जागने वाली पार्टी है।उन्होंने कहा कि महाकाल कॉरिडोर के निर्माण के लिए सात सौ करोड़ की राशि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने मंजूर किए थे।












Click it and Unblock the Notifications