Bhopal News: महाभारत में कृष्ण बने अभिनेता नीतीश, IAS पत्नी स्मिता गाटे से परेशान, जांच में जुटी पुलिस
Bhopal IAS News: बहुचर्चित सीरियल महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता और पूर्व सांसद नीतीश कुमार भारद्वाज ने अपनी IAS पत्नी खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की मुख्य सचिव स्मिता गाटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद यह मामला मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।
इस मामले की जांच एडिशनल डीसीपी जोन-3 पहले शिकायत का अध्ययन करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिनेता व पूर्व सांसद नितीश भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को लिखित में एक शिकायत दी है जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी IAS स्मिता गाटे पर आमानवीय व्यवहार करने और बेटियों से न मिलने देने की आरोप लगाए हैं।

नीतीश ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी IAS पत्नी कोर्ट के आदेश के बाद भी जुड़वा बेटियों से मिलने नहीं देती और ना ही उनसे बात करवाती है। वही स्मिता के आमानवीय व्यवहार के कारण उनका वैवाहिक जीवन टूटने लगा है।
इस मामले की जांच पुलिस कमिश्नर हरि नारायणचारी मिश्र ने एडिशनल डीसीपी जॉन 3 शालिनी दीक्षित को सौंपी है। अब एडिशनल डीसीपी दीक्षित नितीश भारद्वाज द्वारा की गई शिकायत का अध्ययन करेगी इसके बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किया जाएंगे। वहीं पुलिस नीतीश कुमार की जुड़वा बच्चों के बारे में भी पता लगाएगी कि वह कहां पर है। गौरतलाप है कि अभिनेता नीतीश कुमार भारद्वाज और उनकी IAS पत्नी स्मिता घाटे के बीच पिछले कुछ सालों से अनबन चल रही है।
14 फरवरी को बुधवार को, नीतीश भारद्वाज ने पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मिलकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इसमें उनकी पत्नी स्मिता द्वारा उनकी बेटियों के 'अपहरण' के मामले पर बात की है। कोर्ट के आदेश के बावजूद, पत्नी ने बेटियों से मिलने में रोक लगा रखी है। उन्हें नहीं पता कि बेटियां कहां हैं और उनकी क्या हालत है। भले ही नीतीश ने बार-बार पूछा, पर पत्नी ने कोई जवाब नहीं दिया।
नीतीश ने लिखा, "मेरी पत्नी बेटियों को मेरे खिलाफ भड़का रही हैं। डेढ़ साल के भीतर स्मिता ने बेटियों को भोपाल से लेकर ऊटी तक के बोर्डिंग स्कूल में एडमिशन दिलवाया और फिर उनके नाम कटवा दिए। अब वह बेटियों के बारे में कुछ नहीं बता रही हैं।"
नीतीश ने पुलिस से बेटियों से मुलाकात करवाने की गुहार भी दी है। कमिशनर ने इस मामले की जांच ACP शालिनी दीक्षित को सौंप दी है। पुलिस कमिशनर मिश्र ने बताया, "यह पारिवारिक विवाद है। जांच की जा रही है।"
अभिनेता और पूर्व सांसद नीतीश भारद्वाज ने शिकायत में यह भी बताया कि वे पिछले 4 साल से अपनी बेटियों से मिल नहीं पा रहे हैं। मुंबई फैमिली कोर्ट ने उन्हें पिता के नाते बेटियों से मिलने की स्वतंत्रता देने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications